Crime
मलबे के नीचे से एक कर्मचारी का शव बरामद हुआ है
Watch on:
📘 Facebook
दिल्ली के हर्ष विहार स्थित मिलन गार्डन में 200 गज में अवैध रूप से एक मकान बनाया जा रहा है। रविवार को पहली मंजिल का टेंडर डाला गया। कुछ ही देर बाद लेंटर जमीनदोज हो गया। मलबे के नीचे से एक कर्मचारी का शव बरामद हुआ है, अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ व दमकल की टीमें राहत बचाव कार्य में जुट गई हैं। खबर लिखे जाने तक किसी को निकाला नहीं गया था। हर्ष विहार थाना पुलिस कुलविंदर तंवर से पूछताछ कर रही है।
जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि रविवार शाम करीब 6.46 बजे सूचना मिली थी कि मिलन गार्डन में 200 गज में अवैध रूप से मकान बनाया जा रहा था। यहां भू-तल पहले से बना हुआ था। पहली मंजिल बनाई जा रही थी। रविवार को पहली मंजिल का लेंटर डाला गया था। शाम पांच बजे तक लेंटर डालने का काम हुआ था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कर्मचारियों के जाते ही लेंटर गिर गया। आशंका जताई जा रही है मलबे के नीचे कुछ कर्मचारी दबे हो सकते हैं। मलबा हटने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
#DelhiNews #HarshVihar #MilanGarden #BuildingCollapse