राजनीति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में लगाया जनता दर्शन, सुनीं विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं।
यहाँ देखें:
📘 Facebook
जनता की फरियाद पर CM योगी सख्त, अधिकारियों को दो टूक निर्देश—हर शिकायत का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण हो समाधान
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक कर फरियादियों से मुलाकात की और उनकी शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दर्शन में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का त्वरित एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने जनसेवा, राष्ट्रसेवा और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और प्रत्येक जरूरतमंद को न्याय एवं राहत उपलब्ध कराना है। जनता दर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री ने एक बार फिर आमजन की समस्याओं के समाधान के प्रति अपनी संवेदनशीलता और जनकल्याणकारी शासन की प्रतिबद्धता का संदेश दिया।