🔥 TRENDING TMC’s Mamata faction unveils new logo... Three Arrested, SIT Constituted in Jam... Three Arrested in Bihar Harassment Cas... Bihar Minister Sparks Controversy with... Maharashtra Discom Awards ₹3,870 Crore... Maharashtra FDA Suspends Licences of S...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मुख्यमंत्री साय ने राजनांदगांव में प्रस्तावित यूरिया संयंत्र के लिए पीएम मोदी से मांगा सहयोग
Agriculture

मुख्यमंत्री साय ने राजनांदगांव में प्रस्तावित यूरिया संयंत्र के लिए पीएम मोदी से मांगा सहयोग

✍️ Reporter: Pankaj sahu 🗓 01 Aug 2026, 12:44 PM 👁 50
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राजनांदगांव में ₹10,500 करोड़ के गैस आधारित यूरिया संयंत्र की स्थापना के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का अनुरोध किया।

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने राजनांदगांव में प्रस्तावित ₹10,500 करोड़ के गैस आधारित यूरिया संयंत्र को शीघ्र मंजूरी देने और केंद्र सरकार से आवश्यक सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि परियोजना के लिए राज्य स्तर की आवश्यक स्वीकृतियां पूरी की जा चुकी हैं तथा भूमि भी उपलब्ध करा दी गई है। उनके अनुसार, इस संयंत्र के स्थापित होने से छत्तीसगढ़ सहित आसपास के राज्यों के किसानों को उर्वरकों की बेहतर उपलब्धता मिलेगी, वहीं औद्योगिक निवेश, रोजगार और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री साय ने राज्य के समग्र विकास, विशेषकर बस्तर क्षेत्र के विकास से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी प्रधानमंत्री के समक्ष रखे और केंद्र से सहयोग का अनुरोध किया।
📲Get App