🔥 TRENDING Taapsee Pannu Reveals Secret Wedding:... Salman Khan Criticises Yung DSA’s ‘Fem... Mrunal Thakur Seen Outside Salon in Ba... Yung DSA’s Brother Addresses Accent Co... Tripura CM Reports Shrinking Rural-Urb... Protesters Block Former Tripura CM Man...
27 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सुनी 'मन की बात', प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेशों की सराहना की

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 27 Sep 2026, 09:08 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को 'मन की बात' के 138वें संस्करण का सीधा प्रसारण सुना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक संदेशों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण और जनभागीदारी के लिए प्रेरित करता है।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने रविवार को लोकसेवक आवास स्थित नेक संवाद सभागार में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण के लाइव प्रसारण में भाग लिया और उसे सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रेरक संवाद के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों से सीधे संवाद करते हैं और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों, सामाजिक पहलों तथा जनभागीदारी से जुड़े प्रयासों को सामने लाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार सदैव राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी और सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करते हैं। उनके संदेशों में देश के विकास के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता पर विशेष जोर दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेशों से बिहार सहित पूरे देश को नई ऊर्जा और दिशा मिलती है।

‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे सकारात्मक कार्यों और जनहित की पहलों को व्यापक मंच मिलता है तथा लोगों को समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभाने की प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से विकास को नई गति दी जा सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री के विचारों और संदेशों को लोगों के लिए प्रेरणादायी बताते हुए राष्ट्र निर्माण में सामूहिक सहभागिता के महत्व को रेखांकित किया।
📲Get App