🔥 ट्रेंडिंग নবগ্রাম থানা পাড়ায় সার্বজনীন শ্যামাপ... শ্রীর শুবেন্দু অধিকারীর কালীপুজো উদ্বো... यातायात माह–2026: नुक्कड़ नाटक के जरिए... நாகையில் 10 ஆண்டுகளாக உறவற்ற ஏழை எளிய... நாகையில் 10 ஆண்டுகளாக உறவற்ற ஏழை எளிய... पोलिश गायिका करोलिना सिचा ने जोधपुर RI...
08 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने परिवार संग की भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना, देशवासियों के सुख-शांति की कामना।

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 08 नव. 2026, 11:27 PM 👁 17
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रेम, सद्भाव और एकात्मता के संदेश के साथ मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं।

नई दिल्ली। दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने परिवार के साथ विधि-विधान से भगवान श्री गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने समस्त देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना करते हुए ईश्वर से सभी के जीवन में खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से दीपावली का यह पावन पर्व हर घर में खुशियों का प्रकाश लेकर आए और प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में नई आशा एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे। उन्होंने कामना की कि यह दीपोत्सव समाज में प्रेम, सद्भाव और एकात्मता की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाए। साथ ही सभी देशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का उजाला फैलाए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
📲Get App