🔥 ट्रेंडिंग ધાંગધ્રા શહેરની શિખર પબ્લિક સ્કૂલની બે... તલોદ તાલુકા, રોજડ ચોકડીમાં અમદાવાદ‑મોડ... दिल्ली के महावीर नगर में 21 साल की इन्... ऑरंगाबाद में बस उलटने से 12 पश्चिम बंग... पहले दिन केवल नौ वार्ड में ही नामांकन जयपुर में परीक्षा की तैयारी कर रही महि...
28 अग. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

मुख्यमंत्री ने विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 27 अग. 2026, 11:29 PM 👁 7
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

फर्रुखाबाद, झांसी व जेवर लिंक सहित एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को गति देने के निर्देश; डिजिटल पुस्तकालय 30 सितंबर तक पूर्ण कराने को कहा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक में प्रदेश में संचालित प्रमुख विकास परियोजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को भूमि अधिग्रहण, निविदा प्रक्रिया और विभागीय समन्वय से जुड़े लंबित कार्यों का तत्काल समाधान कर सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक्सप्रेसवे केवल आवागमन के साधन न होकर उद्योग, निवेश, रोजगार और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को गति देने वाले महत्वपूर्ण कॉरिडोर के रूप में विकसित किए जाएं। उन्होंने फर्रुखाबाद लिंक, झांसी लिंक और जेवर लिंक सहित अन्य एक्सप्रेसवे परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज करने के साथ नोएडा के मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स हब समेत अन्य प्रमुख परियोजनाओं को भी गति देने के निर्देश दिए। बिजली व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अत्यधिक लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में इसके वास्तविक कारणों की पहचान करने पर जोर दिया। उन्होंने बिजली चोरी पर प्रभावी कार्रवाई, बिलिंग एवं वसूली व्यवस्था में सुधार तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने 30 सितंबर तक प्रदेश के सभी डिजिटल पुस्तकालयों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन पुस्तकालयों को ग्रामीण युवाओं के अध्ययन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और डिजिटल ज्ञान के केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। ‘जीरो पावर्टी’ अभियान की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने पात्र परिवारों को आवास, राशन, आयुष्मान कार्ड सहित सभी पात्र योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने तथा परिवार के कम से कम एक सदस्य को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने श्रमिकों के लेबर अड्डों पर पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, चिकित्सा और भोजन जैसी सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। राजस्व विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने विरासत एवं पैमाइश से जुड़े मामलों का पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने प्रयागराज में निरस्त किए गए विरासत संबंधी आवेदनों की जांच कराने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि निरस्तीकरण की कार्रवाई पूरी तरह मेरिट के आधार पर हुई हो। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य संस्थानों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर फायर सेफ्टी मानकों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। साथ ही लखनऊ में सीवर लाइन एवं मैनहोल से गुजर रहे विद्युत और OFC केबलों को निर्धारित मानकों के अनुसार शिफ्ट करने तथा गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और मेरठ स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय सहित निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को बेहतर समन्वय के साथ योजनाओं और परियोजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।
📲Get App