🔥 TRENDING થરાદ-ડીસા હાઈવે પર ભારતમાલા રોડ પર ગંભ... વિરમગામના ધારાસભ્ય હાર્દિકભાઈ પટેલે કર... મહુવા નાગરિક સહકારી બેંક ચૂંટણી: બિપિન... ભેંસાણ પોલીસે 'તેરા તુજકો અર્પણ' અભિયા... ગુજરાતે ફરી માનવતા બતાવી! ગુજ્જુ લવ ગુ... Omar speak those who today show their...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

मुख्यमंत्री ने अजगैबीनाथ धाम और सोनपुर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजनाओं की समीक्षा की

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 28 Sep 2026, 07:50 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने अजगैबीनाथ धाम और सोनपुर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इन परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर निवेश प्रस्तावित है और इनका उद्देश्य बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।

पटना। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोकसेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में अजगैबीनाथ धाम एवं सोनपुर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में दोनों महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की प्रगति और आवश्यक आधारभूत संरचनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अजगैबीनाथ धाम ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के प्रथम चरण में 3,500 करोड़ रुपये तथा सोनपुर ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण में 6,500 करोड़ रुपये का निवेश पीपीपी मोड पर प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि अजगैबीनाथ धाम एयरपोर्ट पर बड़े विमानों के संचालन के अनुरूप रनवे और आवश्यक आधारभूत संरचनाएं विकसित की जाएंगी। इससे मुंगेर, लखीसराय, जमुई, भागलपुर, बांका, खगड़िया, बेगूसराय सहित आसपास के जिलों के लोगों और श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर हवाई सुविधा मिल सकेगी।

वहीं, सोनपुर एयरपोर्ट को बड़े पैमाने पर संचालन, यात्री सुविधाओं और बेहतर कनेक्टिविटी के अनुरूप विकसित करने की योजना है। इससे बिहार के 22 जिलों के साथ-साथ झारखंड और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने दोनों परियोजनाओं में तेजी लाने तथा सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
📲Get App