🔥 TRENDING ધાનપુર તાલુકાના ઉમરિયા ગામમાં અજાણ્યા... Durga Puja Celebrations in West Bengal... Bay of Bengal system may turn cyclone,... Bihar MLC Election: 57.2% Turnout in T... Four killed in blast at Siwan firecrac... Bihar Firecracker Factory Explosion Le...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शाजापुर के चार गांवों में जल संसाधन कार्यों का निरीक्षण किया कलेक्टर

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 23 Oct 2026, 07:50 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कलेक्टर डॉ. परिक्षित संजयराव झाड़े ने शाजापुर जिले के रेहली, जहानपुर, पलसावदसोन और हनोती गांवों में नर्मदा कालिसिंध परियोजना, जल शुद्धिकरण संयंत्र और पेयजल टंकी जैसे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को निर्धारित समय और गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री जनविश्वास विश्वास अभियान 2026 के तहत आज कलेक्टर डॉ. परिक्षित संजयराव झाड़े ने जनपद पंचायत शाजापुर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम रेहली, जहानपुर, पलसावदसोन एवं हनोती का भ्रमण कर शासकीय संस्थाओं, जनकल्याणकारी सेवाओं एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम पंचायत रेहली में नर्मदा कालिसिंध परियोजना (NVDA) एवं मास्टर बैलेंसिंग रिजर्वायर वायर (जल निगम) का, ग्राम जहानपुर में जल शुद्धिकरण संयंत्र का, ग्राम पंचायत पलसावदसोन में जल निगम अंतर्गत इंटेकवेल व ग्राम हनोती में उच्च स्तरीय पेयजल टंकी का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को गुणवत्ता के साथ एवं निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि इन कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाए ताकि किसानों एवं नागरिकों को समय पर इन योजनाओं का लाभ मिल सके, साथ ही निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

इसके अलावा, कलेक्टर द्वारा ग्राम हनोती में रोड रेस्टोरेशन कार्य का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोड रेस्टोरेशन कार्य समय पर एवं गुणवत्ता के साथ किया जाए। इसके साथ ही पेयजल टंकी के आसपास बाउंड्रीवॉल बनाने, सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी लगाने एवं जलजीवन मिशन अंतर्गत पेयजल पाईपलाइन को व्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले, अतिरिक्त तहसीलदार श्री जितेन्द्र चौरसिया, जनपद पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र सेंगर सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
📲Get App