स्थानीय
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने किए रामपुरा, कांकरिया, नांदनी एवं पिपल्यानगर का भ्रमण
कलेक्टर डॉ. परिक्षित संजयराव झाड़े ने विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों, शासकीय संस्थाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन का स्थल निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर डॉ. परिक्षित संजयराव झाड़े ने आज रामपुरा, कांकरिया, नांदनी एवं पिपल्यानगर क्षेत्र का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न शासकीय संस्थाओं, निर्माणाधीन भवनों तथा शासन की योजनाओं के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं हितग्राहियों को मिल रहे लाभों की जानकारी ली।
ग्राम पंचायत रामपुरा में संचालित गौशाला का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने टीकाकरण रजिस्टर, पेयजल व्यवस्था तथा पशुओं को दिए जाने वाले भूसे की पर्याप्त मात्रा की जानकारी ली। उन्होंने बीमार पशुओं का समय पर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश पशु चिकित्सा अधिकारी को दिए। साथ ही, पशुओं के लिए आरक्षित गोचर भूमि पर हुए अतिक्रमण की जांच के लिए समिति गठित करने के भी निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने उद्यानिकी विभाग की ड्रिप इरिगेशन योजना से लाभान्वित कृषक श्री धर्मेन्द्र राठौर के कृषि फार्म का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अन्य कृषकों को भी ऐसी खेती के लिए प्रेरित करने तथा उत्पादित फसलों को ई-मार्केट के माध्यम से विक्रय करने के लिए कहा, ताकि कृषक को उपज का उचित मूल्य मिल सके।
कांकरिया में निर्माणाधीन अटल पंचायत सेवा सदन का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय प्राथमिक विद्यालय कांकरिया एवं पीएम श्री शासकीय एकीकृत हाईस्कूल पिपल्यानगर में कक्षा 7वीं एवं 8वीं के विद्यार्थियों से विज्ञान एवं गणित विषय के प्रश्न पूछे तथा बच्चों को प्रोत्साहित किया। विद्यालय के पास बने रसोईघर की खराब स्थिति को देखते हुए उसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, कांकरिया में तालाब का गहरीकरण करवाकर वर्षा जल संग्रहित करने के भी निर्देश दिए गए।
नांदनी में कलेक्टर ने प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था का निरीक्षण कर ई-टोकन प्रणाली से खाद वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने स्वयं एक कृषक का ई-टोकन जनरेट करवाकर खाद वितरण कराया। इसके बाद उन्होंने शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया और राशन की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए वितरण में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषक श्री शिवचरण के खेत तालाब निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और मछली पालन के लिए प्रेरित किया।
पिपल्यानगर में निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कर संबंधित विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने किताब घर जंक्शन एवं आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर, अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अंकिता पाटकर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।