🔥 TRENDING Karnataka Govt Publishes Third Prelimi... Bangalore Municipal Corp launches 500‑... Uttar Pradesh Opens 17,735 Graduate Te... Uttar Pradesh Launches Special Voter‑L... Uttar Pradesh announces over 20,000 te... Mizoram to Recruit 100 Regular Primary...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत संयुक्त संचालक परमेश जलोटे ने पाटन नगर का किया भ्रमण, नागरिकों से किया सीधा संवाद

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 24 Oct 2026, 12:11 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री परमेश जलोटे ने पाटन नगर परिषद का भ्रमण किया। उन्होंने विकास कार्यों का निरीक्षण किया, नागरिकों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को कार्य करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री परमेश जलोटे ने नगर परिषद पाटन का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्थाओं एवं नागरिक सुविधाओं का निरीक्षण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष आचार्य जगेन्द्र सिंह ने की। श्री जलोटे ने वार्ड क्रमांक 10, 11 एवं 12 में नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और स्थानीय समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।

भ्रमण के दौरान श्री जलोटे ने स्वच्छ ग्राम गुरु पिपरिया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने एफएसटीपी, एमआरएफ एवं सीएंडडी प्लांट, कम्पोस्ट नाडेप पिट, बेलिंग एवं फटका मशीन, कम्पोस्ट मशीन तथा स्टोर रूम का निरीक्षण किया। इसके अलावा नाग तालाब पार्क, ओपन जिम, स्टेडियम, एसटीपी प्लांट, वार्ड क्रमांक 10 स्थित पानी की टंकी, गीता भवन के लिए प्रस्तावित भूमि, प्रमुख सड़कों एवं कवर्ड नालियों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्री जलोटे ने नगर परिषद कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली और कार्यों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। सायं 4 बजे वार्ड क्रमांक 10, 11 एवं 12 के भ्रमण के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, पट्टा वितरण एवं पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों से चर्चा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के शिकायतकर्ताओं से भी सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा पेयजल आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की।

अंत में, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम, 2026 के अंतर्गत बल्क वेस्ट जनरेटर की जांच की गई। श्री जलोटे ने एमपीयूडीसी के अधिकारियों स्वप्निल वर्मा, नवीन त्रिपाठी एवं शैलेन्द्र सिंह को उपचारित जल के विक्रय के लिए उपभोक्ताओं का चयन करने तथा एसटीपी निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए वर्क प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। एसटीपी परिसर में बायोफेंसिंग एवं सघन पौधरोपण करने के भी निर्देश दिए गए। भ्रमण के दौरान निकाय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
📲Get App