🔥 TRENDING Ayushmann Khurrana's 'Yeh Kaali Kaali... સુરેન્દ્રનગરમાં કાર કાબૂ ગુમાવી ચારથી... Aamir Khan's Reaction to 'Lagaan's Cor... ₹750 Crore Pharma Project to Boost Ass... Jharkhand CM Soren Launches Rs 111 Cro... காரைக்குடியில் உலக அமைதிக்கான ஓவிய போட...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मैथिली ठाकुर ने की सौजन्य भेंट

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 28 Nov 2026, 08:20 AM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कला, संस्कृति और जनसेवा से जुड़े व्यक्तित्वों की आत्मीय मुलाकात, मुख्यमंत्री निवास पर हुआ सौहार्दपूर्ण संवाद

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निवास पर प्रख्यात गायिका एवं बिहार के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक मैथिली ठाकुर ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मैथिली ठाकुर के बीच आत्मीय मुलाकात हुई। मैथिली ठाकुर अपनी गायिकी के माध्यम से देशभर में विशेष पहचान रखती हैं। वहीं, बिहार की अलीनगर विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित होने के बाद वह राजनीति और कला दोनों क्षेत्रों में सक्रिय हैं। सौजन्य भेंट के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री निवास पर हुई इस मुलाकात को कला, संस्कृति और जनसेवा से जुड़े व्यक्तित्वों के बीच आत्मीय संवाद के रूप में देखा जा रहा है।
📲Get App