🔥 ट्रेंडिंग घोंसला पंचायत में दीवान गुर्जर को 37 व... ਦੀਵਾਲੀ ਦੀ ਰਾਤ ਜੰਗਲ 'ਚ ਲੱਕੜ ਚੋਰਾਂ ਦੇ ਮਨ... वडवलीत बळीराजाचा हातातोंडाशी आलेला घास... Mir Saifullah first visit to his homet... Manipur CLP Leader Keisham Meghachandr... लोणावळ्यात चोरट्यांचा कहर लक्ष्मीपूजन...
09 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने स्व जसवंत सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

✍️ रिपोर्टर: Hira Lal Bhoorani 🗓 09 नव. 2026, 06:01 PM 👁 13
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्व. जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि*
*पार्थिव देह पर पुष्पचक्र किया अर्पित, परिजनों को बंधाया ढाढस*

​खैरथल हीरालाल भूरानी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को बहरोड़ विधायक स्व. जसवंत यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने जिले के ग्राम सिलपटा पहुंचकर स्व. यादव की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित किया और भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
​मुख्यमंत्री ने स्व. यादव के निधन को अपूरणीय क्षति बताया और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर ढाढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि देने के लिए गृह, गोपालन, पशुपालन एवं डेयरी, मत्स्य पालन विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, राज्य पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक महंत योगी बालकनाथ, सुखवंत सिंह, देवी सिंह शेखावत, पूर्व सांसद डॉ करण सिंह, ज्ञान देव आहूजा, डेयरी चेयरमैन नितिन संगवान, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, राजनीतिक नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
📲Get App