🔥 TRENDING Police raid former SGPC member Amarjee... Meerut Authorities Target Illegal Prop... Indore Youth Drowns in Choral River Du... Three Men Sentenced to 10 Years for Mi... રોડ UP Man Kills Cousin, Sets Cousin's Dau...
27 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

मोकामा प्रखंड के पंचमहला थाना क्षेत्र के बाहापर गांव में नाली विवाद में खूनी संघर्ष एक महिला कि हुई मौत

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 27 Sep 2026, 12:00 PM 👁 5
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मोकामा प्रखंड के पंचमहला थाना क्षेत्र के बाहापर गाव में माली के पानी और रास्ता विवाद में दो पक्षों के बिच खूनी संघर्ष एक महिला कि हुई मौत।पुलिस जांच में जुटी

मोकामा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

मोकामा में नाली के पानी और रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; चार घायल, चार आरोपी हिरासत में, घंटों जाम रहा NH-80

मोकामा, पटना मोकामा प्रखंड के पचमहला थाना क्षेत्र के बाहापर गांव में नाली के पानी और रास्ते को लेकर चल रहा पुराना विवाद शनिवार देर शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद एक पक्ष के लोगों द्वारा घर पर हमला किए जाने की घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। मृतका की पहचान शांति देवी, पत्नी रामस्वरूप शर्मा के रूप में हुई है।
घटना में आरती देवी, फूलों देवी, महेश मिस्त्री और दीपुल शर्मा घायल हुए हैं। घायलों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल, बड़हिया में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच नाली का पानी बहाने और रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इस संबंध में पहले भी थाने में आवेदन दिया गया था। शुक्रवार की देर शाम विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई और एक पक्ष के घर पर हमला किए जाने की बात सामने आई।
घटना में महिला की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतरकर NH-80 को जाम कर दिया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पचमहला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
हाथीदह सर्किल इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में पचमहला थानाध्यक्ष विनोद कुमार, सहायक थानाध्यक्ष संजीत कुमार, मरांची थानाध्यक्ष रोशन कुमार तथा हाथीदह थाना के पुलिस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाकर करीब तीन से चार घंटे से जारी जाम समाप्त कराया, जिसके बाद NH-80 पर यातायात पुनः शुरू हो सका।
सर्किल इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि घटना में शांति देवी की मौत हुई है, जबकि चार लोग घायल हैं। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को तत्काल हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

बाईट राजीव कुमार सर्किल इंस्पेक्टर हाथीदह
📲Get App