🔥 TRENDING जिला युवा महोत्सव में कला दिखान े का म... बांका के धोरैया थाना क्षेत्र में वित्त... चित्रों में उकेरे अधिकार और सपने, बालि... देवउठनी एकादशी आज... करौली जिले में 40... पीएम आवास योजना के कार्यो ं में तेजी ल... Juhararam choudhary
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

मोकामा के विधायक अनंत सिंह अपनी छोटी बेटी शिवांगी के तिलक समारोह के लिए अपने पैतृक आवास से हुए रवाना

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 20 Nov 2026, 07:48 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार के चर्चित मोकामा विधायक अनंत सिंह अपनी छोटी बेटी शिवांगी का तिलक समारोह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ आर्गेनिक रिज़ॉर्ट पहुंचे

पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पटना जिला केचर्चित मोकामा के विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी के विवाह की रस्में शुरू, काफिले के साथ दानापुर शगुना स्थित आर्गेनिक रिज़ॉर्ट पहुंचे

​पारंपरिक रीति रिवाज और विधि व्यवहार के बाद तिलक समारोह के लिए समधी के आवास के लिए हुए रवाना

​
मोकामा के बाहुबली और विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी के विवाह समारोह को लेकर क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में चर्चाओं का बाजार गर्म है। शादी से जुड़ी पारंपरिक रस्मों की शुरुआत हो चुकी है। इसी कड़ी में आज अनंत सिंह तिलक की सामग्री और अपने विशाल काफिले के साथ समधी के घर बिहटा के लिए रवाना हुए, जहां भव्य तिलक समारोह का आयोजन किया गया है।
​बिहटा प्रस्थान करने से पूर्व उनके आवास पर विवाह से जुड़े सभी पारंपरिक रीति-रिवाजों और 'बिद-व्यवहार' की रस्मों को विधिवत पूरा किया गया। इस मांगलिक अवसर पर परिवार के सदस्यों के साथ-साथ बड़ी संख्या में समर्थक और करीबी लोग भी मौजूद रहे। अनंत सिंह के काफिले के बिहटा पहुंचने के साथ ही वहां तिलक समारोह की तैयारियां और उत्सव का माहौल चरम पर है।
📲Get App