🔥 TRENDING ମଧ୍ୟପ୍ରଦେଶରେ ଭାସିଗଲା କାର, ୭ ଓଡ଼ିଆ ମୃତ,... ठाणे जिल्ह्यात २९ सप्टेंबरला रोजगार मह... પખાજણ-લીમડી માર્ગ પર વરસાદથી એસ.ટી. બસ... ઈન્સ્ટાગ્રામ પર મિત્રતા, બાદમાં દુષ્કર... ਵਿਧਾਇਕ ਚੱਢਾ ਨੇ ਛਿੰਝ ਮੇਲੇ 'ਚ ਜਲੇਬੀਆਂ ਨਾ... Farooq Abdullah Urges Boost in Kashmir...
19 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

मुजफरपुर बेला स्थित गोदाम डकैती और गार्ड हत्या का उद्भेदन

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 19 Sep 2026, 06:00 PM 👁 17
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुजफरपुर जिला के बेला स्थित बेला गोदाम डकैती और गार्ड हत्या कांड का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन दो आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

मुज़फ्फरपुर: बेला गोदाम डकैती और गार्ड हत्याकांड का उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र में निजी कंपनी के खाद और सीमेंट गोदाम में सिक्योरिटी गार्ड की हत्या कर की गई डकैती के मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर डकैती में प्रयुक्त ट्रक और लूटी गई 338 बोरी खाद बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, डकैती का विरोध करने पर सुरक्षा गार्ड की हत्या कर दी गई थी।

दरअसल, 10 सितंबर 2026 को बेला थाना क्षेत्र के फेज-01 स्थित एक निजी कंपनी के खाद और सीमेंट गोदाम में तैनात सिक्योरिटी गार्ड की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर बेला थाना कांड संख्या 63/26 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर अपराधियों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की।जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अपराधी डकैती के इरादे से गोदाम में पहुंचे थे। सुरक्षा गार्ड ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद गोदाम से खाद की डकैती कर ट्रक के जरिए उसे बाहर ले जाया गया।

वही इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 18 सितंबर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले में संलिप्त ट्रक चालक अर्जुन कुमार, निवासी फकुली थाना क्षेत्र, को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर डकैती में इस्तेमाल ट्रक बरामद किया गया। ट्रक से खाद के गिरे हुए अवशेष भी पुलिस ने साक्ष्य के रूप में संकलित किए।
पूछताछ और निशानदेही के आधार पर पुलिस ने दूसरे आरोपी दीपक कुमार, निवासी कुढ़नी थाना क्षेत्र, को अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दीपक मुख्य षड्यंत्रकर्ता के करीबी सहयोगी के रूप में सामने आया है।
दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के लहलादपुर स्थित एक ईंट-भट्ठे के कार्यालय से दंडाधिकारी की मौजूदगी में डकैती की गई 338 बोरी खाद बरामद की गई।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर डकैती करने और विरोध करने पर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या करने की बात स्वीकार की है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

बाइट: कांतेश कुमार मिश्रा,
वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर
📲Get App