🔥 TRENDING Bihar MLC Election: BJP Wins One Seat,... हजारीबाग के एसपी अमन कुमार ने दारू थान... Indore Police Arrest Man for Providing... Delhi to Ban Older Vehicles from Novem... Jalahalli Primary Agricultural Credit... जालौन में चार उपनिरीक्षक बने निरीक्षक,...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मेहंदीपुर बालाजी पुलिस की कार्रवाई: अवैध धारदार छुरे सहित आरोपी गिरफ्तार, स्थायी वारंटी भी पकड़ा

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 27 Oct 2026, 06:32 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मेहंदीपुर बालाजी पुलिस की कार्रवाई: अवैध धारदार छुरे सहित आरोपी गिरफ्तार, स्थायी वारंटी भी पकड़ा

दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध धारदार छुरे सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट में वांछित एक स्थायी वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा श्री शंकरलाल आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी मानपुर श्री अशोक कुमार आरपीएस के सुपरविजन में थाना प्रभारी श्री सचिन कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

अवैध छुरे के साथ आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को कस्बा बालाजी में गश्त के दौरान पुलिस ने आरोपी पिंटू बंजारा को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध धारदार छुरा बरामद किया गया। पुलिस ने छुरे को जब्त कर आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना मेहंदीपुर बालाजी में प्रकरण संख्या 207/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पिंटू बंजारा पुत्र बाबूलाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी गहरोली घाटा बालाजी, पुलिस थाना टोडाभीम, जिला करौली के रूप में हुई है।

न्यायालय का स्थायी वारंटी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने एक अन्य कार्रवाई में श्रीमान न्यायालय एसजीजेएम सिकराय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट में वांछित शिवराम मीना को गिरफ्तार किया। आरोपी शिवराम मीना पुत्र श्योपल उर्फ श्यालू मीना, उम्र 70 वर्ष, निवासी डेंडन, पुलिस थाना मेहंदीपुर बालाजी, जिला दौसा का रहने वाला है।

गठित पुलिस टीम के सदस्य

1. श्री सचिन कुमार शर्मा, पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी, मेहंदीपुर बालाजी।
2. श्री धर्मेंद्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक।
3. श्री महेश, हेड कांस्टेबल नंबर 16।
4. श्री जितेंद्र, कांस्टेबल नंबर 401।
5. श्री ओमेंद्र, कांस्टेबल नंबर 1184।
6. श्री नरेश कुमार, कांस्टेबल नंबर 1208।
7. श्री दिगंबर सिंह, कांस्टेबल नंबर 452।

मीडिया प्रकोष्ठ
जिला पुलिस दौसा
📲Get App