🔥 TRENDING नवादा के झुनाठी पंचायत में सहयोग शिविर... Physically challenged woman dies in ho... Four members of Kushtia family die, 7‑... Teen dies after e‑scooter fire in Ratl... Two Arrested, Including Alleged Witch... 2024 Greater Noida rape‑murder suspect...
02 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
महमूदाबाद CHC में शराब के नशे में हंगामा, महिला स्वास्थ्यकर्मियों से मारपीट
Crime

महमूदाबाद CHC में शराब के नशे में हंगामा, महिला स्वास्थ्यकर्मियों से मारपीट

✍️ Reporter: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 14 Aug 2026, 08:48 AM 👁 52
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतापुर। महमूदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार देर रात दो युवकों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि दोनों युवक शराब के नशे में थे और मरीज को प्रसव कक्ष में ले जाने के दौरान वहां घुसने का प्रयास कर रहे थे। महिला स्वीपर ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो विवाद बढ़ गया।

महमूदाबाद CHC में शराब के नशे में हंगामा, महिला स्वास्थ्यकर्मियों से मारपीट
सीतापुर। महमूदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार देर रात दो युवकों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि दोनों युवक शराब के नशे में थे और मरीज को प्रसव कक्ष में ले जाने के दौरान वहां घुसने का प्रयास कर रहे थे। महिला स्वीपर ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि युवकों ने महिला स्वीपर के साथ मारपीट की। शोर सुनकर मौके पर पहुंची स्टाफ नर्स ने बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट और अभद्रता की गई। पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्वास्थ्यकर्मियों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और संबंधित लोगों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
📲Get App