🔥 TRENDING चिचपल्ली गावात NH‑930 रस्त्याचे रुंदीक... नीमगांव रामपुर के टांडा बादली पुल पर रात में म... बिलासपुर के नवल वर्मा को MBR मानद डॉक्... Ramayana Surpasses Dhurandhar, Ranks 4... Ramayana Surpasses ₹8 Crore in 16 Days
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

महिलाओं की सुरक्षा, संपत्ति अधिकार और सशक्तिकरण पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने की समीक्षा

✍️ Reporter: Surya bhan singh 🗓 20 Nov 2026, 07:12 PM 👁 26
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अधिकारियों को दो-तीन दिन में अद्यतन रिपोर्ट देने का निर्देश, भूमि विवादों के निस्तारण के लिए थाना-तहसील स्तर पर लगेंगे समाधान शिविर

जौनपुर।राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह सहित जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में महिला सुरक्षा, उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों के निस्तारण, महिलाओं के संपत्ति अधिकार, आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण और सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने परित्यक्त महिलाओं और भरण-पोषण से वंचित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी महिलाओं के साथ उनके बच्चों के भविष्य और अधिकारों का भी ध्यान रखा जाए। पीड़ित महिलाओं को सरकारी योजनाओं, विधिक सहायता और आवश्यक सुविधाओं से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।
📲Get App