🔥 TRENDING *क्षमता से ज्यादा वजन बना बेजुबान की म... बेगूसराय में पाँच महीने बाद वैवाहिक वि... खैरथल में आयुर्वेद चिकित्सा के नए केंद... Khaas report mr Nazir Ahmad Sofi पूर्णिया में मद्यनिषेध विभाग ने 7 गिरफ... अररिया में रात 10 बजे से 4 बजे तक सुपर...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा: जालौन पुलिस को मिलीं दो स्कूटी, महिला आरक्षियों को किया गया वितरण।

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 18 Nov 2026, 07:14 AM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने दी जानकारी, क्षेत्र में गश्त और महिला सुरक्षा संबंधी कार्यों में मिलेगी सहूलियत।

उरई (जालौन)। महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा जालौन पुलिस को दो स्कूटी प्रदान की गईं, जिनका वितरण महिला आरक्षियों को किया गया। इस पहल का उद्देश्य महिला पुलिसकर्मियों को बेहतर गतिशीलता उपलब्ध कराना और महिला सुरक्षा से जुड़े कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना है। स्कूटी मिलने से महिला आरक्षियों को क्षेत्र में भ्रमण, गश्त तथा महिला सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारियों के निर्वहन में सुविधा मिलेगी। इससे पुलिस की पहुंच भी अधिक सुलभ और प्रभावी हो सकेगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने अपनी बाइट के माध्यम से जानकारी देते हुए जिला प्रशासन की इस पहल को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने महिला आरक्षियों को उपलब्ध कराए गए संसाधनों से पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत बनाने की बात कही।
📲Get App