🔥 ट्रेंडिंग बिरामी में इतिहास रचा कुंवर महिपाल सिं... J&k chief minister Omar Abdullah and K... शिवाजी इंटर कॉलेज, खुखुंदू में पीईटी प... बालोतरा वार्ड नं 53 में सड़क एवं सीवरे... औरंगाबाद में एक कार्यक्रम में शामिल हो... औरंगाबाद में एक कार्यक्रम में शामिल हो...
01 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

मुंगावली में महिला स्व सहायता समूहों के लिए दूध उत्पादन एवं विक्रय योजना पर बैठक

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 01 नव. 2026, 04:11 PM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनपद पंचायत सभा कक्ष मुंगावली में महिला स्व सहायता समूहों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें दूध उत्पादन और विक्रय के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

जनपद पंचायत सभा कक्ष मुंगावली में श्री राजेश जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की अध्यक्षता में ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला स्व सहायता समूह सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में समूह सदस्यों को पशुपालन विभाग, VB-J रामजी योजना एवं अन्य विभागों से अभिसरण कर दूध उत्पादन से जोड़ कर स्थाई आजीविका उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

इस कार्ययोजना में डेयरी विस्तार के लिए पशुपालन विभाग की डेयरी प्लस योजना, MGNREGA से पशुशेड निर्माण और बैंक ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश शामिल हैं।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने अपने उद्बोधन में बताया कि जिला प्रशासन समूह सदस्यों द्वारा तैयार उत्पादों की विक्रय हेतु व्यापक प्रचार प्रसार एवं बाजार उपलब्ध कराने हेतु संकल्पित है। समूह स्वयं ब्लॉक के सभी सदस्यों को विक्रय करने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में श्री आलोक प्रताप सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मुंगावली, श्री आर.एस जाटव उप संचालक पशुपालन, श्री अवनीश अग्निहोत्री जिला परियोजना प्रबंधक, श्री शिव प्रसाद सिंह जिला प्रबंधक, श्री बालदेव भगत पंचायत इंस्पेक्टर मुंगावली, श्री रामेश्वर पटेल विकासखंड प्रबंधक के साथ स्टाफ एवं बड़ी संख्या में समूह सदस्य एवं सी आर पी दिदिया उपस्थित रही।
📲Get App