🔥 TRENDING പ്രതിരോധ വാക്സിനേഷൻ ക്യാമ്പ് തുടങ്ങി मथुरा में मौत का तांडव! प्राइवेट बस की... *जहरीले सांप के काटने से 18 वर्षीय युव... राजाखेड़ा में भीषण सड़क दुर्घटना, Jio Platforms IPO shatters record with... SBI assures customers funds are safe a...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव का नवादा दौरा: SDPO कार्यालय निरीक्षण
Local

मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव का नवादा दौरा: SDPO कार्यालय निरीक्षण

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 01 Sep 2026, 10:44 AM 👁 70
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव आज नवादा जिले में आएंगे और पकरीबरावां SDPO कार्यालय का निरीक्षण करेंगे।

मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विकास वैभव आज नवादा जिले में आएंगे और पकरीबरावां SDPO कार्यालय का निरीक्षण करेंगे।

निरीक्षण के दौरान आईजी कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण, लंबित कांडों की स्थिति, अनुसंधान की प्रगति, विधि-व्यवस्था से संबंधित मामलों तथा पुलिस पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं।

आईजी के आगमन को लेकर पकरीबरावां पुलिस अनुमंडल में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यालय परिसर सहित संबंधित क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है।

निरीक्षण के उपरांत आईजी विकास वैभव पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक भी कर सकते हैं, जिसमें जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, पुलिस-पब्लिक समन्वय तथा जनसामान्य की शिकायतों के विधिसम्मत एवं समयबद्ध निराकरण पर चर्चा हो सकती है।

इस दौरे से पुलिस अधिकारियों में कार्यप्रणाली की समीक्षा के साथ-साथ लंबित मामलों के निष्पादन और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई को गति मिलने की उम्मीद है।
📲Get App