🔥 TRENDING Gujarat proposes disputed land plot to... Karnataka CM Highlights 15-Year Growth... Sirsa businessman and daughter discove... Police Arrest Four Suspects in Gurdeep... Ayushmann Khurrana and Sara Ali Khan P... Girl and Mother Fatally Stabbed and Po...
20 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

मोंगरा गांव स्थित प्राचीन वन देवी सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में आयोजित जागरण कार्यक्रम का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 20 Oct 2026, 03:52 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मोंगरा गांव स्थित प्राचीन वन देवी सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में आयोजित जागरण कार्यक्रम का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ

कटिहार मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोंगरा गांव स्थित प्राचीन वन देवी सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। मां भगवती के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल, निखिल चौधरी और सांसद प्रतिनिधि सुनील यादव मंदिर पहुंचे। मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

इसके बाद सांसद प्रतिनिधि सुनील यादव ने फीता काटकर भव्य जागरण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं मंदिर परिसर में भव्य मेले का भी आयोजन किया गया, जहां बच्चों के लिए झूले, खिलौने और मिठाइयों की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं, खानपान सहित अन्य दुकानों पर भी लोगों की भीड़ जुटी। मेले में बच्चों और परिवारों ने जमकर आनंद लिया। वहीं भक्ति जागरण से पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने मां भगवती के समक्ष शीश झुकाकर सुख-समृद्धि की कामना की।

करीब 220 वर्षों से आस्था का केंद्र रहे इस प्राचीन मंदिर में धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक सद्भाव की परंपरा भी देखने को मिलती है। मोंगरा गांव का वन देवी मंदिर हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की मिसाल के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। पूजा आयोजन को सफल बनाने में
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अरुण कुमार आजाद पूर्व पार्षद वार्ड नंबर 3, सचिव संत कुमार बराईक पंचायत प्रतिनिधि दलन पुरव, उपाध्यक्ष नरेश कुमार यादव एवं मंदिर कमेटी के सदस्य राजा खान, मोहम्मद अजीज भट्टू, सुशील कुमार मंडल, मदन रजक, राजन कुमार शाह, राजेंद्र उरांव, सूरज राय एवं अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।
📲Get App