🔥 TRENDING चार दिनों से लापता व्यक्ति की तलाश जार... Tukaram Mundhe-led panel to probe MPSC... Yogi Adityanath treads cautiously as U... Uttar Pradesh aims to procure 65 lakh... Anti-Drug Activist Parminder Singh Jho... CM Samrat Chaudhary to Inaugurate Mega...
13 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मंडावरी पुलिस की तत्परता से 10 दिन में लापता किशोर दस्तयाब, गुजरात के वडोदरा से किया बरामद

मंडावरी पुलिस की तत्परता से 10 दिन में लापता किशोर दस्तयाब, गुजरात के वडोदरा से किया बरामद

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 13 Oct 2026, 10:38 AM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीसीटीवी फुटेज, रूट चार्ट और तकनीकी सहायता से पुलिस को मिली सफलता

मंडावरी पुलिस की तत्परता से 10 दिन में लापता किशोर दस्तयाब, गुजरात के वडोदरा से किया बरामद

सीसीटीवी फुटेज, रूट चार्ट और तकनीकी सहायता से पुलिस को मिली सफलता

दौसा। मंडावरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता 17 वर्षीय किशोर देवेंद्र कुमार को गुमशुदगी दर्ज होने के महज 10 दिन के भीतर गुजरात के वडोदरा से दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व रिकॉर्डिंग का विश्लेषण, तकनीकी सहायता और सूचनाओं के संकलन के आधार पर किशोर को तलाशने में सफलता हासिल की।

जिला पुलिस अधीक्षक दौसा कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट विनोद कुमार सीपा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी लालसोट सत्यनारायण यादव आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में मंडावरी थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

यह है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को परिवादी ने मंडावरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका पुत्र देवेंद्र कुमार राजकीय महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष का विद्यार्थी है। वह 29 सितंबर को सुबह करीब 9 बजे कॉलेज जाने के लिए घर से निकला था। उसे सुबह 9:25 बजे मंडावरी में पावर हाउस के पास देखा गया था, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोर की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की। पुलिस ने किशोर के घर से निकलने के संभावित मार्ग का रूट चार्ट तैयार किया तथा मंडावरी, खेड़ली, पिपलाई, गंगापुर सिटी और सवाई माधोपुर सहित विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। रेलवे स्टेशन, होटल, ढाबों और टोल नाकों पर भी जांच की गई।

लगातार निगरानी, तकनीकी सहायता और त्वरित सूचना संकलन के परिणामस्वरूप पुलिस ने 9 अक्टूबर 2026 को गुजरात के वडोदरा से किशोर को दस्तयाब कर लिया।

पुलिस टीम

1. जगदीश प्रसाद, उपनिरीक्षक एवं थाना प्रभारी, मंडावरी।
2. दशरथ सिंह, सहायक उपनिरीक्षक, मंडावरी थाना।
3. प्रेमनारायण, सहायक उपनिरीक्षक, साइबर सेल दौसा।
4. सोनू, कांस्टेबल 1205, साइबर सेल दौसा।
5. संजय कुमार, कांस्टेबल 307, मंडावरी थाना।
6. विनोद कुमार, कांस्टेबल 781, मंडावरी थाना।

मीडिया प्रकोष्ठ, जिला दौसा
📲Get App