🔥 ट्रेंडिंग દિલ્હી એરપોર્ટ પરથી અભિજીત દીપક સહિત અ... भागलपुर: पुलिस अधीक्षक ने बबरगंज थाना... तेज आंधी-तूफान और बिजली की कड़कड़ाहट स... असम के काचर में 1 करोड़ रुपये मूल्य के... जूते के नुकसान पर झगड़े में दो भाई को... बेंगलुरु के दलाल को महिला के हत्या के...
10 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
शिक्षा

मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल रामपुर में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को प्रदूषण, प्लास्टिक और जल संचय के प्रति जागरूक किया गया

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 10 अक्टू. 2026, 10:45 AM 👁 22
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शुक्रवार को तहसील ढीमरखेड़ा स्थित मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, रामपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई और पौधरोपण भी किया गया।

मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शुक्रवार को तहसील ढीमरखेड़ा स्थित मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, रामपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती पूर्वी तिवारी ने की।

शिविर में विद्यार्थियों को प्रदूषण, प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और जल संचय के महत्व की जानकारी दी गई। वन्य सेतु के संचालक श्री अक्षत शर्मा, सहायक संपादक सुश्री सुप्राक्षी खरे एवं सदस्य श्री आदित्य पाण्डेय ने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण से संबंधित प्रश्न पूछे। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

शिविर के समापन अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती पूर्वी तिवारी तथा वन्य सेतु की टीम ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान कुल 25 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में श्री अशोक पाण्डेय, श्री जय किशोर शुक्ला, नायब नाजिर श्री शक्ति संजय सिंह, श्री संतोष सिंह, श्री शिवम उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
📲Get App