🔥 ट्रेंडिंग અમરેલી: મહિલા સરપંચે ગાવડકા શેત્રુંજી... વિશ્વ આદિવાસી અધિકાર દિવસ પર રાજપારડીમ... शेख रविउल हक की 80 वर्ष की रचनात्मक या... ऑस्ट्रेलिया में लक्षित शूटिंग के बाद म... डेविड फिन्चर ने 'द फ्यूचर मिस-एडवेंचर्... सीएनएस ने मोदी की शी जिनपिंग के साथ बै...
13 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्वास्थ्य

मिड डे मील खाने से एक दर्जन से अधिक बच्चे हुए बिमार

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 12 सित. 2026, 07:18 PM 👁 34
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सहरसा जिला के बनगांव थाना क्षेत्र के वासुदेवा स्कूल में मिड डे मील खाने से एक दर्जन से अधिक बच्चे हुए बिमार

सहरसा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

बनगांव थाना क्षेत्र के वासुदेवा स्कूल में मिड डे मील का खाना खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और जी मिचलाने की शिकायत होने के बाद आनन-फानन में सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती कराया गया, जहां सभी बच्चों का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार स्कूल में बच्चों को मध्याह्न भोजन कराया गया था। खाना खाने के कुछ देर बाद बच्चों की तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, बच्चों के परिजनों ने आरोप लगाया कि भोजन में छिपकली गिरी हुई थी और बच्चों के खाना खाने से मना करने के बावजूद उन्हें खाना खिलाया गया। हालांकि, भोजन में छिपकली मिलने और जबरन खाना खिलाने के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

बाइट परिजन गैंंगीया देवी
📲Get App