🔥 TRENDING યાત્રાઘામ વિરપુરમા ગાજવીજ સાથે ધોધમાર... തീക്കോയി, വാഗമൺ പ്രദേശങ്ങളിൽ ശക്തമായ മ... VKS Naidu Extends New Salute to Modi,... Bay low-pressure system may bring much... Orange Rain Alert Issued for Rajkot, B... Father Urges Son to Take Labour Job, W...
20 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मछुआ-निषाद समाज के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई

Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*मछुआ-निषाद समाज के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी कांग्रेस - राजेन्द्र पाल गौतम*

*गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत कर बुलंद करेंगे मछुआ समाज की आवाज - राजेन्द्र पाल गौतम*

*शशि भूषण दूबे कंचनीय यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख लखनऊ*

लखनऊ, 20 सितम्बर।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेन्द्र पाल गौतम जी पूर्व मंत्री के मार्गदर्शन में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, लखनऊ में मछुआ कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों एवं प्रमुख साथियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मछुआ एवं निषाद समाज की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समस्याओं, आजीविका, मत्स्य पालन, जलाशयों से जुड़े अधिकारों, रोजगार, शिक्षा, छात्रवृत्ति तथा राजनीतिक भागीदारी सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मछुआ कांग्रेस के संगठन को प्रदेश के सभी जिलों, ब्लॉकों और बूथ स्तर तक मजबूत करने की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि मछुआ, निषाद एवं अन्य परंपरागत मछुआरा समुदाय देश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक संरचना का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसके बावजूद यह समाज लंबे समय से अपने अधिकारों, सम्मान, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी से जुड़े सवालों को लेकर संघर्ष कर रहा है। कांग्रेस पार्टी मछुआ समाज के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी।उन्होंने कहा कि मछुआ समाज की आजीविका और मत्स्य पालन से जुड़े अधिकारों के साथ-साथ शिक्षा, रोजगार, छात्रवृत्ति और सामाजिक सुरक्षा जैसे विषयों पर भी गंभीरता से काम किए जाने की आवश्यकता है। कांग्रेस इन मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाएगी।
श्री गौतम ने मछुआ कांग्रेस के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे प्रदेश के प्रत्येक जिले, ब्लॉक और गांव तक पहुंचकर समाज के लोगों से सीधा संवाद करें तथा उनकी समस्याओं को चिन्हित कर संगठन के माध्यम से उठाएं। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए मछुआ समाज की आवाज को प्रभावी ढंग से बुलंद किया जाएगा।
बैठक में मछुआ समाज के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक अधिकारों को लेकर प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान चलाने, समाज से जुड़े प्रमुख मुद्दों को प्रदेश स्तर पर उठाने तथा मछुआ कांग्रेस के संगठन को अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर राजीव लोचन निषाद, ई. राजबहादुर निषाद, अशोक कश्यप, राजेश साहनी, अजय कश्यप, बरखा कश्यप, आकाश निषाद, अभिषेक निषाद महरा, संदीप गोरखपुरी, राकेश बिन्द, जगदीश नारायण निषाद, श्याम लाल निषाद, बृजेश निषाद, लौकुश कुमार साहनी, सतीश साहनी, हुकुम सिंह कश्यप एवं अशोक साहनी सहित मछुआ कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रमुख साथी उपस्थित रहे।
सभी पदाधिकारियों एवं प्रमुख साथियों ने मछुआ-निषाद समाज के अधिकार, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए प्रदेशभर में अभियान चलाने का संकल्प लिया।
📲Get App