🔥 TRENDING पीएम आवास योजना में मुखिया की घूसखोरी... अडावद वन विभागाची पहाटे धडक कारवाई; सा... अडावद वन विभागाची पहाटे धडक कारवाई; सा... हरेवली गौशाला में सपरिवार हवन-पूजन और... अडावद वन विभागाची पहाटे धडक कारवाई; सा... અરવલ્લી LCBએ પ્રોહિબિશનના ગુનામાં ચારે...
04 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मुबारिकपुर में अवैध हथकढ़ शराब के लिए बड़ी कार्रवाई 8 भट्ठियां तोड़ी

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 04 Oct 2026, 07:06 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मुबारिकपुर में अवैध हथकड़ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 8 भट्टियां तोड़ीं

20 हजार लीटर वॉश नष्ट, क्यूआरटी टीम के सहयोग से नौगांवा थाना पुलिस ने मारी दबिश

रामगढ क्षेत्र के मुबारिकपुर क्षेत्र में अवैध हथकड़ शराब के निर्माण के खिलाफ नौगांवा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने क्यूआरटी के सहयोग से अवैध रूप से शराब तैयार करने के लिए लगाई गई 8 भट्टियों को मौके पर ही तोड़ दिया। इसके साथ ही शराब बनाने के लिए तैयार की गई करीब 20 हजार लीटर वॉश को भी नष्ट किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया।

थानाधिकारी हरदयाल यादव ने बताया कि पुलिस को मुबारिकपुर क्षेत्र में अवैध रूप से हथकड़ शराब तैयार किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस की टीम ने क्यूआरटी टीम के साथ क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां शराब बनाने के लिए कई भट्टियां संचालित मिलीं। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शराब तैयार करने में इस्तेमाल की जा रही 8 भट्टियों को नष्ट कर दिया।पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर अवैध शराब बनाने वालों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि कार्रवाई के दौरान पुलिस को किसी आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस टीम ने क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री से जुड़े लोगों की गतिविधियों की भी जांच शुरू की है।

थानाधिकारी हरदयाल यादव ने कहा कि क्षेत्र में अवैध हथकड़ शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
📲Get App