🔥 TRENDING West Bengal allocates 256 acres to Jup... West Bengal unveils new industrial lan... Baazar Style Retail opens new store in... Maharashtra to Deploy 136 Temporary Cl... Maharashtra government proposes to lif... Maharashtra's Tur, Soybean Crops Suffe...
24 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

माँ दुर्गा कि प्रतिमा से लाखों के गहने चोरी

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 24 Sep 2026, 08:40 AM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भभुआ शहर के दक्षिण मोहल्ला स्थित वार्ड संख्या 20मेंमां दुर्गा कि प्रतिमा से 10लाख के गहने चोरी पुलिस जांच में जुटी

भभुआ कैमूर
मां दुर्गा की प्रतिमा से 10 लाख के गहने चोरी

घर के दरवाजे रस्सी से बांधकर वारदात, एक संदिग्ध हिरासत में; बंद सीसीटीवी कैमरों पर उठे सवालभभुआ शहर के दक्षिण मोहल्ला स्थित वार्ड संख्या 20 में रात मां दुर्गा की प्रतिमा से 10 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने से हड़कंप मच गया। चोरी गए गहनों में सोने का हार, मांग टीका, नथुनी समेत कई कीमती आभूषण शामिल बताए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, चोरों ने वारदात से पहले आसपास के कई घरों के मुख्य दरवाजे बाहर से रस्सी से बांध दिए थे। बुधवार सुबह दरवाजे खुलने पर प्रतिमा से आभूषण गायब मिले। सूचना मिलते ही नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय, एसडीपीओ ओमप्रकाश और थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लेकिन नगर परिषद और जिला प्रशासन के कुछ कैमरे बंद मिले। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है। दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता और विहिप नेता अमित टिंकल ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
📲Get App