🔥 TRENDING ନଭେମ୍ବର ୧୬ରେ ଓଡ଼ିଶା ଆସିବେ ଉପରାଷ୍ଟ୍ରପତି... Power Outage Hits Bhopal on Nov 13: Ov... Ravi Shankar Prasad Extends Chhath Gre... Bihar Police Officer Wanted for Murder... Gwalior Faces Up to 5-Hour Power Outag... News18 Marathi launches 'Sakalchya Bat...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

मौ में बेटी मीना कुमावत का सरपंच पद पर शाही स्वागत, भव्य रैली से भरा उत्सव

✍️ Reporter: Mahendra Kumar Mitharwal 🗓 13 Nov 2026, 02:25 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्राम मऊ में नवनिर्वाचित सरपंच मीना कुमावत का स्वागत भव्य रैली और पुष्पवर्षा के साथ हुआ, जहाँ ग्रामीणों ने शॉल, साफा और मालाओं से सम्मानित किया।

मौ, श्रीमाधोपुर तहसील के निकटवर्ती ग्राम मऊ में नवनिर्वाचित सरपंच मीना कुमावत का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। बेटी की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहाँ ग्रामीणों ने डीजे की धुनों के साथ भव्य स्वागत रैली निकालकर अपनी लाडली बेटी का जगह-जगह पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

रैली बस स्टैंड से रवाना होकर जगाती चौक, चौपाटी, बाबा वाला, हीरामल मंदिर, गोपीनाथ मंदिर, तिवाड़ी मोहल्ला, वर्मा कॉलोनी होते हुए कुमावत कॉलोनी तक पहुँची। रैली के दौरान गांव के मुख्य मार्गों पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर मीना कुमावत का स्वागत किया, जगह-जगह आतिशबाजी की गई तथा माला, शॉल और साफा के साथ सम्मानित किया गया। कुमावत समाज की ओर से मीना कुमावत को लड्डुओं से तोला गया, जबकि नागर तिवाड़ी परिवार की ओर से केलों से तोलकर अभिनंदन किया गया।

अध्यापक प्रकाशचंद कुमावत ने बताया कि इस अवसर पर मीना कुमावत के पिता सुरेश कुमावत का भी ग्रामीणों की ओर से सम्मान किया गया। मऊ सरपंच रामू सिंह शेखावत, उपसरपंच गोपीराम यादव, पप्पू ठेकेदार, भूधर मल कुमावत, बंशीधर कुमावत, सांवर मल शर्मा, पवन तिवाड़ी, हरिपाल मीणा, मोहन कुमावत, सोनू नायक, देवीलाल, श्रवण स्वामी, राजेंद्र स्वामी, रोहित कुमार, तेजपाल सिंह शेखावत टीम, महेश सैन टीम, राजकुमार वर्मा सहित कई ग्रामीणों ने साफा पहनाकर, 1100 एवं 2100 रुपये की मालाएं पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और श्रीफल भेंट कर सम्मान व्यक्त किया।

नवनिर्वाचित सरपंच मीना कुमावत ने ग्रामीणों के स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद के प्रति आभार व्यक्त किया और सरपंच के रूप में ग्राम पंचायत रेटा में विकास कार्यों, शिक्षा, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याण को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता जताई। इस सफलता से बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बना और समाज में महिलाओं की भूमिका को नया आयाम मिला।
📲Get App