🔥 ट्रेंडिंग मोतिहारी में बापू कि कर्म भूमी पर 22नव... અમરેલી જિલ્લામાં નવનિયુક્ત વિદ્યાસહાયક... यातायात पुलिस, थाना हंडिया एवं NHAI ने... सायक्लोन अकवान ने कोलकाता, ओडिशा, झारख... ಭಾರತ 95 ರನ್ ಮುನ್ನಡೆ, ರಾಹುಲ್ 136 ರನ್ ಶತ... ਗਾਜਿਅਾਬਾਦ ਦੇ ਲੋਨੀ ਵਿੱਚ ਸਦੱਦਾਮ ਨਾਮਕ ਯੁਵ...
21 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जीवनशैली

मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

✍️ रिपोर्टर: Surya bhan singh 🗓 21 नव. 2026, 12:16 PM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन में भी मां सावित्री देवी का स्थान कुछ ऐसा ही रहा। उनके निधन की खबर से गोरखनाथ मंदिर परिसर में शोक की लहर है। मंदिर से जुड़े संतों, कर्मचारियों और प्रबंधन के लोगों की आंखें नम हैं तो मन में उनसे जुड़ी स्मृतियां भी ताजा हो रही हैं।

मंदिर प्रबंधन से पांच दशक से जुड़े द्वारिका तिवारी के जेहन में वह दिन आज भी जीवंत है, जब सावित्री देवी अपने पति आनंद सिंह बिष्ट के साथ पहली बार गोरखनाथ मंदिर आई थीं। यह अवसर उनके पुत्र के जीवन की नई भूमिका से जुड़ा था और एक मां के लिए गर्व का क्षण भी।

द्वारिका तिवारी बताते हैं कि 15 फरवरी 1994 को वसंत पंचमी के दिन एक समारोह में योगी आदित्यनाथ को गोरक्षपीठ का उत्तराधिकारी घोषित किया गया था। इसकी जानकारी मिलने पर उनके माता-पिता गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे। वह अपने पुत्र को धर्म और समाज के प्रति समर्पित एक नई जिम्मेदारी संभालते हुए देखना चाहते थे।

दोनों का मंदिर में दो दिन का प्रवास रहा। उस समय तत्कालीन गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ ने पीठाधीश्वर आवास के निचले तल पर एक कक्ष में उनके ठहरने की व्यवस्था कराई थी। उस प्रवास के दौरान सावित्री देवी के चेहरे पर बेटे के निर्णय को लेकर संतोष और गौरव साफ झलकता दिखा था।

उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण किया। जिस पीठ की आध्यात्मिक और सामाजिक प्रतिष्ठा दूर-दूर तक थी, उससे पुत्र का जुड़ना उनके लिए विशेष प्रसन्नता का विषय था। उन्हें इस बात का गर्व था कि उनके बेटे ने व्यक्तिगत जीवन की अपेक्षाओं से ऊपर उठकर धर्म और समाज की सेवा का मार्ग चुना है।

द्वारिका तिवारी बताते हैं कि योगी आदित्यनाथ के माता-पिता ने मंदिर के संतों और कर्मचारियों से भी बड़े आत्मीय भाव से मुलाकात की थी। मंदिर का आध्यात्मिक वातावरण उन्हें काफी अच्छा लगा था। दो दिन के प्रवास के बाद दोनों लौट गए। इसके बाद सावित्री देवी फिर कभी गोरखनाथ मंदिर नहीं आईं, लेकिन मंदिर से जुड़ी उनकी वह पहली और एकमात्र यात्रा आज भी वहां के पुराने लोगों की स्मृतियों में दर्ज है।

द्वारिका तिवारी के अनुसार योगी आदित्यनाथ के मन में अपनी मां के प्रति गहरा स्नेह और सम्मान हमेशा दिखाई देता रहा। अपने बचपन के प्रसंगों का जिक्र करते समय वह अक्सर मां को याद करते थे। आज उनके निधन की सूचना के बीच मंदिर परिसर में वही स्मृतियां एक बार फिर जीवंत हो उठी हैं। जिस मां ने बेटे को नई भूमिका में देखकर गर्व महसूस किया था, उनकी याद में आज पूरा गोरखनाथ मंदिर परिवार भावुक हो गया।
📲Get App