🔥 ट्रेंडिंग ऐश्वर्या‑अभिषेक ने दीवाली पार्टी में द... तोल्यूड में तमिल फिल्म प्रेमियों का अभ... दिल्ली के चावड़ी बाज़ार में ढहने के बा... ईसीआई ने 2027 में अंतिम मतदाता सूची प्... ट्रिपुरा कांग्रेस ने पाँच वर्ष में भाज... एचपीआरसीए ने जारी किया 2026 टीजीटी (आर...
06 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
लखीसराय में नगर परिषद कि बैठक आयोजित
सरकारी योजना

लखीसराय में नगर परिषद कि बैठक आयोजित

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 12 सित. 2026, 08:28 AM 👁 103
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लखीसराय नगर परिषद कि बैठक आयोजित बैठक में विकास कि कई योजनापर हुई चर्चा

लखीसराय से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
नगर परिषद बैठक में विकास के कई नप्रस्ताव पास लखीसराय।नगर परिषद की साधारण बोर्ड बैठक में शहर के विकास और पर्व-त्योहारों की तैयारी को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। अध्यक्षता सभापति अरविंद पासवान ने की। बैठक में सभी 33 वार्डों में नाला, ढक्कन और स्लैब की मरम्मत के लिए 70 लाख रुपये तक खर्च करने की मंजूरी दी गई। वहीं दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर घाटों की व्यवस्था व अन्य जरूरी कार्यों के लिए 30 लाख रुपये खर्च कर जल्द निविदा निकालने का निर्णय लिया गया। सफाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए एक साल तक 483 मजदूरों की व्यवस्था हेतु 14 करोड़ 85 लाख की निविदा को प्रशासनिक स्वीकृति मिली। शहर में सात जगहों पर पे एंड यूज डीलक्स शौचालय निर्माण को भी मंजूरी मिली, जिनमें जमुई मोड़, अशोकधाम, विद्यापीठ चौक और थाना चौक शामिल हैं। मास्टर रोल मजदूरों के दैनिक पारिश्रमिक में 30 रुपये की बढ़ोतरी का भी फैसला लिया गया।
बाइट अरबिंद पासवान, सभापति नगर परिषद लखीसराय।*
📲Get App