🔥 TRENDING ମଶା ଧୂପରୁ ଲାଗିଲା ନିଆଁ, ବିଷାକ୍ତ ଧୂଆଁ ନେ... Thousands Gather at Bihar River Ghats... Amit Shah to Tour All Six Uttar Prades... Allahabad HC summons UP education secr... BJP and Samajwadi Party Convene Key Me... पुराने दवाड़ा फीडर पर बार-बार बिजली कट...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

लखनऊ में हिस्ट्रीशीटर की हत्या

✍️ Reporter: ashif 🗓 13 Nov 2026, 02:29 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
लखनऊ में हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी वीरेश बहादुर सिंह को (26) को गिरफ्तार किया है। सोमवार रात हिस्ट्रीशीटर रमाशंकर उर्फ छोटू कालिया की सिर कूचकर हत्या कर दी गई थी। उसकी अपने ही छत पर खून से सनी लाश मिली थी। रमाशंकर दोस्तों के साथ रात में शराब पार्टी कर रहा था।

उस पार्टी में वीरेश भी शामिल था। पुलिस के मुताबिक, वारदात से पहले दोनों के बीच सिगरेट को लेकर विवाद हुआ था। सिगरेट नहीं देने पर रमाशंकर ने आरोपी को गाली दी और उसके सिर पर ईंट से कई वार किए। इसके बाद रमाशंकर की मौत हो गई। मामला मानकनगर इलाके का है।
📲Get App