अपराध
लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे
लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को यूपी एसटीएफ और नागपुर पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया है। नागपुर क्राइम ब्रांच के DCP दीपक अग्रवाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा लगातार लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रही थी। उसके साथ उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि श्रद्धा और उसकी बहन कानपुर नंबर की गाड़ी से तनवीर के साथ घूम रही थीं।
#ShraddhaDubey #ShivaSharma #LucknowCrime #UPSTF #Nagpur
#ShraddhaDubey #ShivaSharma #LucknowCrime #UPSTF #Nagpur