🔥 ट्रेंडिंग राहुल इलेक्ट्रीशियन सर्विस के माध्यम स... ଉତ୍କଳ ବିଶ୍ୱବିଦ୍ୟାଳୟରେ ଛାତ୍ର ନିର୍ବାଚନ ପ... राहुल गांधी का दावा: मोदी सरकार के दबा... एम्स पटना कि डॉक्टर श्वेतालीना प्रधान... पेनसिल्वेनिया में गोलीबारी में नौ लोगो... पश्चिम फिलाडेल्फ़िया में अधिकारी पर 12...
11 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

लखनऊ: चौथी मंजिल से गिरकर कारोबारी की मौत, मां ने लिव-इन प्रेमिका पर लगाया हत्या का आरोप

✍️ रिपोर्टर: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 11 अक्टू. 2026, 06:48 AM 👁 23
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लखनऊ में एक कारोबारी की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। मृतक की मां ने उसकी लिव-इन प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रेमिका ब्लैकमेल कर रही थी और मारपीट करती थी।

लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार रात एक कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। शिवा की मां रंजना शर्मा ने अपनी बहू बनने वाली श्रद्धा दुबे पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शिवा पिछले चार महीने से श्रद्धा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था और श्रद्धा उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करती थी।

रंजना शर्मा के अनुसार, श्रद्धा दुबे एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है जिसके इंस्टाग्राम पर 1 लाख 41 हजार फॉलोअर हैं और उसने कुछ संगीत एल्बमों में भी काम किया है। शिवा शर्मा 'वंदे मातरम चिकन' के नाम से कपड़ों की दुकान और 'आंगन' नाम से रेस्टोरेंट चलाता था। मां ने बताया कि श्रद्धा दुबे अक्सर शिवा से मारपीट करती थी और उसे अपने पास रखने के लिए दबाव बनाती थी।

घटना के बाद शिवा के शरीर पर कई चोटें पाई गईं। उसके शरीर पर केवल अंडरवियर थी, चेहरे पर मेकअप लगा हुआ था। मां का आरोप है कि श्रद्धा दुबे, उसके ड्राइवर आदिल, बहन रश्मि दुबे और अन्य लोगों ने मिलकर उसके बेटे की हत्या की है। जब शिवा के परिवार वाले मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के बाहर पहुंचे, तो वहां श्रद्धा की बहन रश्मि का ड्राइवर दानिश खड़ा था, जो परिवार को देखते ही शिवा और एम्बुलेंस को छोड़कर भाग गया।

शिवा की हालत बेहद गंभीर थी। उसकी दोनों आंखें और जबड़ा टूटा हुआ था, नाक और कान से काफी खून बह रहा था। टांगों और पसलियों में भी फ्रैक्चर थे। पूरे शरीर पर सिगरेट से जलाने के निशान और खरोंचें थीं, जो हत्या की ओर इशारा कर रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
📲Get App