🔥 ट्रेंडिंग PGT शिक्षकों की भर्ती 2026: आवेदन 10 न... सालिगराम गैस एजेंसी कैमहरा उज्जवला गै... गुना जिले में लापरवाही दर्शाता वायरल व... बीजेपी ने एएपी पर पंजाब ड्रग माफिया का... एमपीएल‑8 टूनामेंट का आरम्भ 7 नवंबर से,... साउथ सल्मारा के टुमनी में आग ने घर को...
05 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

लोकतंत्र के महापर्व में उत्साह के साथ मतदान, आनंदपुर कालू में शांतिपूर्ण तरीके से चल रही वोटिंग

✍️ रिपोर्टर: Jitendra Sharma 🗓 05 नव. 2026, 12:25 PM 👁 13
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सुबह 11 बजे तक 19.02 प्रतिशत मतदान दर्ज, स्काउट गाइड एवं विद्यार्थियों ने बुजुर्ग मतदाताओं की मदद कर पेश की सेवा की मिसाल

पंचायतीराज चुनाव-2026


आनंदपुर कालू। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत आनंदपुर कालू में सरपंच एवं पंच पदों के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही देखने को मिल रही है। ग्रामीण लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

मतदान के दौरान सेवा और सहयोग की अनूठी तस्वीर भी देखने को मिल रही है। मतदान केंद्रों पर तैनात स्काउट गाइड एवं विद्यार्थियों द्वारा बुजुर्ग और विशेष योग्यजन मतदाताओं की सहायता की जा रही है। स्वयंसेवक व्हीलचेयर के माध्यम से बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचा रहे हैं, ताकि उन्हें मतदान करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। युवाओं की इस सराहनीय पहल से मतदान केंद्रों पर सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश देखने को मिल रहा है।

वहीं चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासनिक अधिकारी एवं मतदानकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

मतदान प्रतिशत की बात करें तो सुबह 11 बजे तक आनंदपुर कालू में कुल 19.02 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रक्रिया के दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। लोकतंत्र के इस पर्व में मतदाताओं की भागीदारी के साथ स्काउट गाइड एवं विद्यार्थियों की सेवा भावना भी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
📲Get App