🔥 TRENDING शहडोल में फूटा रसोइया और स्व-सहायता सम... NPCIL starts fuel loading for 700 MW U... सलूंबर में 70वीं जिला स्तर वालीबॉल प्र... शहडोल में फूटा रसोइया और स्व-सहायता सम... Tamil Nadu Races to Capture TV, Digita... High Court Challenges Rs 1,200-Crore P...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
लोकतंत्र के अनूठे योद्धा का का हुआ निधन
Lifestyle

लोकतंत्र के अनूठे योद्धा का का हुआ निधन

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 09 Sep 2026, 05:32 PM 👁 53
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

देश के लोकतंत्र के अनूठे योद्धा धरती पकड़ नागरमल बाजोरिया का 96साल कि उम्र में हुआ निधन। उनके समर्थकों में शोक कि लहर

पटन से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट



लोकतंत्र के अनूठे योद्धा ‘धरती पकड़’ नागरमल बाजोरिया का 96 वर्ष की आयु में निधन, पंचायत से राष्ट्रपति तक लड़े थे 281 चुनाव


भागलपुर लोकतंत्र के महापर्व में अटूट निष्ठा और जीवटता की मिसाल रहे भागलपुर के एमपी द्विवेदी मार्ग निवासी नागरमल बाजोरिया उर्फ ‘धरती पकड़’ का 96 वर्ष की आयु में पटना में निधन हो गया। पंचायत से लेकर राष्ट्रपति पद तक अपने जीवनकाल में 281 से अधिक चुनाव लड़ने वाले बाजोरिया ने हार-जीत से परे रहकर केवल लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ रायबरेली, राजीव गांधी के खिलाफ अमेठी और वर्ष 2012 में प्रणब मुखर्जी के खिलाफ राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़कर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी थीं राजनीति के प्रति उनका जुनून ऐसा था कि 93 वर्ष की उम्र में, जब वे ठीक से चल-बोल भी नहीं पाते थे, उन्होंने पुरानी दिल्ली, रायबरेली और पटना साहिब इन तीन लोकसभा सीटों से एक साथ चुनाव लड़ने के लिए प्रचार हेतु मारुति वैन खरीदी थी। चुनाव में हर बार हार मिलने के बावजूद उनका हौसला कभी नहीं डिगा।
वर्ष 1930 में लाहौर से आकर भागलपुर में बसने वाले बाजोरिया ने शून्य से अपना व्यवसाय खड़ा किया था भागलपुर में गंभीर पेयजल संकट के दौरान उन्होंने निजी खर्च से कई सार्वजनिक स्थलों पर नलकूप लगवाए थे। जनहित के इसी सेवाभाव और माटी से जुड़े होने के कारण शहरवासियों ने उन्हें प्यार से ‘धरती पकड़’ नाम दिया था। उनके परिवार में बड़े पुत्र सतीश कुमार बाजोरिया भागलपुर में 'गोविंद चूड़ी भंडार' संभालते हैं, जबकि अजय और दिलीप कुमार पटना में व्यवसाय से जुड़े हैं


बाइट -- दिलीप बाजोरीया परीजन
📲Get App