🔥 TRENDING Bihar Council Polls: RLM MLAs Back Ind... ਨੂਰਪੁਰ ਬੇਦੀ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀ 'ਪੀਰ ਬਾਬਾ ਜਿੰਦਾ... ग्राम नकाटिया में बड़ा गढ़ा, प्रशासन क... Vikas Sethi Picks VST Tillers, Stove K... Maharashtra Grants SRTMU Exam Fee Waiv... Maharashtra CM Fadnavis Slams Congress...
06 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Entertainment

“लौकी-तोरई की बेलों ने घेरा पूरा घर, हर तरफ दिख रही हरियाली और लटकती सब्जियां!”

✍️ Reporter: Himanshu 🗓 06 Oct 2026, 06:04 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

🎙️ नमस्कार, आप देख रहे हैं NED 24 न्यूज़। खैरारा गांव, पोस्ट दलसापुर, निधौली कला से अनोखी तस्वीर सामने आई है। यहां लौकी और तोरई की बेलों ने पूरे घर को घेर लिया है। दीवारों से लेकर छत तक फैली बेलों पर बड़ी संख्या में लौकियां और तोरईयां लटक रही हैं। यह अनोखा नजारा गांव में लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कैमरामैन के साथ, हिमांशु कुमार, NED 24 न्यूज़।

खैरारा गांव, पोस्ट दलसापुर, निधौली कला से इस वक्त की अनोखी खबर सामने आ रही है।
यहां एक घर इन दिनों लौकी और तोरई की बेलों के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है। बेलें इतनी तेजी से फैल गई हैं कि उन्होंने पूरे घर को चारों तरफ से घेर लिया है।
घर की दीवारों और छत तक पहुंच चुकी इन बेलों पर बड़ी संख्या में लौकियां और तोरईयां लटकती हुई नजर आ रही हैं। दूर से देखने पर ऐसा लगता है जैसे घर के आसपास नहीं, बल्कि घर के ऊपर ही सब्जियों का पूरा बगीचा तैयार हो गया हो।
इस अनोखे नजारे को देखने के लिए आसपास के लोग भी पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों के बीच यह घर इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
कैमरामैन के साथ, हिमांशु कुमार, NED 24 न्यूज़।
📲Get App