लाइन डे पर एसपी ने सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं, शाखाओं का किया निरीक्षण
अरवल। पुलिस केंद्र, अरवल में मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को लाइन डे के अवसर पर अनुरोध कक्ष का संचालन किया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं, शिकायतों और मांगों को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी मामलों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि कर्मियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी न हो।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस केंद्र की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालयीन कार्यों, अभिलेखों के रखरखाव तथा लंबित मामलों की समीक्षा की गई। शाखा प्रभारियों को अभिलेखों का व्यवस्थित संधारण करने, कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने पुलिस केंद्र की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने पर भी जोर दिया।