🔥 ट्रेंडिंग મકતૂપુરમાં ગટર યોજનાથી જંગલ કાપી, લોકો... प्रीम सागर राव ने मन्चेरियल में आने वा... 5 दिन के शिशु की मृत्यु, एसी विस्फोट स... एआई की विश्वसनीयता इंटरनेट पर निर्भर,... ओडिशा डायरी ने प्रकाशित किया ‘स्किल से... विज़ाकपट्टनम ने एपी हैंडबुक में यूथपाव...
22 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
लगातार भारी बारिश से फसलों को नुकसान की आशंका, खेतों में भरा पानी
मौसम

लगातार भारी बारिश से फसलों को नुकसान की आशंका, खेतों में भरा पानी

✍️ रिपोर्टर: HARISH CHANDRA 🗓 06 अग. 2026, 10:42 AM 👁 75
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

माधौगढ़ (जालौन)। तहसील क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र के अनेक गांवों में खेत जलमग्न हो गए हैं, जिससे खरीफ की फसलों क

लगातार भारी बारिश से फसलों को नुकसान की आशंका, खेतों में भरा पानी

माधौगढ़ (जालौन)। तहसील क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र के अनेक गांवों में खेत जलमग्न हो गए हैं, जिससे खरीफ की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका गहरा गई है।

धान, उड़द, मूंग, तिल एवं अन्य फसलों के खेतों में पानी भर जाने से पौधों की वृद्धि प्रभावित होने की संभावना है। किसानों का कहना है कि यदि अगले एक-दो दिन तक बारिश का सिलसिला नहीं थमा और खेतों से पानी की निकासी नहीं हुई, तो फसलें सड़ने और खराब होने का खतरा बढ़ जाएगा।

लगातार वर्षा के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। कई संपर्क मार्गों पर जलभराव होने से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना जताई है, जिसके चलते किसानों की चिंता और बढ़ गई है।
📲Get App