🔥 TRENDING Ajith Kumar’s ‘Dare Devil’ Prepares fo... Fujifilm Unveils New Hybrid Instant Ca... Madras High Court Dismisses KN Nehru’s... Tamil Nadu's Aavin Raises Dairy Prices... Gold Rates in Tamil Nadu on Oct 27, 20... Madhya Pradesh High Court orders Indor...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

✍️ Reporter: Surya bhan singh 🗓 27 Oct 2026, 10:54 AM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
लखनऊ। राजधानी के सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता इलाके के ब्राह्मणी टोला में सोमवार को गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया।

विवाद इतना बढ़ा कि पड़ोसी ऋषभ शुक्ला ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर तीन लोगों को गोली मार दी। गोलीबारी में सिर में गोली लगने से 65 वर्षीय शिवाजी तिवारी और उनके 55 वर्षीय भाई शिवेंद्र तिवारी की मौके पर मौत हो गई।

जबकि शिवाजी के बेटे सुयश तिवारी के सिर में और शंभू के सीने में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में सुयश की मौत
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। यहां पर सुयश की भी मौत हो गई। अभी शंभू की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी ऋषभ शुक्ला है, जो कि नेवी में काम करता है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
सुयश की अगले महीने शादी थी
शिवाजी के बेटे सुयश की अगले महीने शादी होने वाली थी। घर में शादी की पूरी तैयारियां कर ली गई थीं। एक ही परिवार में तीन लोगों की हत्या से शादी वाले घर में मातम छा गया है। #UttarPradesh
📲Get App