🔥 TRENDING मुंबई महापौर रितू तावडे: बीएमसीच्या सो... वाराणसी में धनतेरस पर मां अन्नपूर्णा क... Allahabad High Court to Rule on Uttar... Soreng in Sikkim Becomes India's First... Union Minister reviews central schemes... बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने वारस...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओं की बिक्री पर लगेगी रोक, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 02 Nov 2026, 09:53 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

त्योहारों पर मिठाइयों की खरीदारी में बरतें सावधानी, संदिग्ध और खुले में रखी खाद्य सामग्री से बचने की जिलाधिकारी ने की अपील।

उरई। जनपदवासियों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ एवं गुणवत्तापरक दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी समीर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने तथा नकली एवं अधोमानक दवाओं की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दूध, पनीर, मावा, घी, खाद्य तेल, मिठाइयों सहित अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानों, होटल एवं रेस्टोरेंट का नियमित निरीक्षण किया जाए। संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच कराई जाए और मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मेडिकल स्टोरों एवं अन्य औषधि प्रतिष्ठानों की नियमित जांच करने के निर्देश देते हुए कहा कि नकली, एक्सपायरी, अधोमानक एवं प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री किसी भी स्थिति में नहीं होनी चाहिए। इसके लिए औषधि विभाग प्रभावी निगरानी बनाए रखे। बैठक में मिलावट के खिलाफ जन जागरूकता अभियान को गति देने पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यशालाओं, संगोष्ठियों, नुक्कड़ नाटकों एवं अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए आमजन को जागरूक किया जाए। इस अभियान में व्यापारिक संगठनों एवं स्वैच्छिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि व्यवसाय के नाम पर आम नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच में दोषी पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने त्योहारों के दौरान मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की खरीदारी करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने लोगों से संदिग्ध, अत्यधिक चमकीली, खुले में रखी तथा अस्वच्छ खाद्य सामग्री खरीदने से बचने और सुरक्षित खाद्य पदार्थों को ही प्राथमिकता देने का आग्रह किया।
📲Get App