🔥 TRENDING સુરતમાં કિમ-પાલોદ હાઈવે પર ટ્રાફિક જામ... Jammu & Kashmir Sets Up Expert Panel t... Former J&K Minister Prem Sagar Aziz Re... Three senior officers remain above new... Punjab CM Mann Distributes 801 Governm... Bihar: Son Attacks Father with Stick i...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कंधवा जिले में दीपावली से पूर्व खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 31 Oct 2026, 07:50 AM 👁 36
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कंधवा जिले के पंधाना में खाद्य पदार्थों के 30 नमूने लिए गये और विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला भेजे गये, ताकि वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

कंधवा जिले में दीपावली के अवसर पर कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण जारी है। इस संदर्भ में शुक्रवार को पंधाना में विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गये।

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती मयूरी डोंगरे तथा श्री राधेश्याम गोले ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों से संदेहजनक नमूने लेकर उन्हें विश्लेषण हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा। साथ ही चलित खाद्य प्रयोगशाला से 30 नमूनों की मौके पर जांच भी की गई।

बहारपुरा पंधाना स्थित सेव नमकीन बनाने के कारखाने मोहन होटल नमकीन भंडार का निरीक्षण किया गया, जहाँ मटर आटा, सुपर मोटी सेव, फ्राइड मसूर दाल, फ्राइड चना दाल, आलू पापड़ी, लौंग सेव तथा रिफाइंड सोयाबीन तेल के नमूने लिये गये। श्री दिनेश कुमार मोतीलाल लेवनानी जय भोले किराना मर्चेंट, वार्ड नं.1 पंधाना से किशमिश एवं कोकोनट पावडर; श्री रवि पिता रामलाल महाजन न्यू डीलक्स होटल बस स्टैंड पंधाना से बेसन लड्डू तथा डीलक्स नमकीन खट्टा मीठा मिक्सर; सतीश जायसवाल शिवम होटल पंधाना से मिठाई, गुलाब जामुन, चिवड़ा के नमूने भी लिए गये।

इसके अतिरिक्त रवि पिता संजय राठौर, एस.आर. सुपर मार्केट, संजय चौक, छेगाँवमाखन से खुली सौफ, हल्दी पावडर एवं सुपारी; शुभम माहेश्वरी माहेश्वरी नमकीन छेगाँवमाखन से नमकीन एवं बूंदी लड्डू के कुल 45 नमूने लिये गये। सभी नमूनों को मानक परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है, और जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के नियमों के तहत वैधानिक और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App