🔥 TRENDING मंत्री-विधायक भी फेल, सामने आया सरपंच... Jailer 2 Sees Second‑Wednesday Drop, N... Telangana Police Introduces Seven Digi... Telangana Rains Expected to Ease Amid... Hyderabad Gold Prices on Oct 29: 22‑Ka... Landslide Blocks Gajapati Highway, Dis...
29 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

खाद दुकान कि जाँच करने पहुंचे बि डी ओ ओर स्वच्छता पदाधिकारी पर हमला

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 29 Oct 2026, 02:36 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कटिहार जिला के अमदाबाद के प्रखंड विकास पदाधिकारी और स्वच्छता पदाधिकारी जब खाद दुकान पर जांच करने पहुंचे तो दुकानदार और उसके समर्थकों पर किया हमला

कटिहार से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

खाद दुकान की जांच करने पहुंचे बीडीओ और स्वच्छता पदाधिकारी पर हमला, दुकानदार और समर्थकों ने की पिटाई, वीडियो वायरल

कटिहार में खाद की दुकान की जांच करने पहुंचे सरकारी अधिकारियों पर हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि अवैध और मिलावटी खाद बेचने की सूचना पर छापेमारी करने पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी और स्वच्छता पदाधिकारी की दुकानदार और उसके समर्थकों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अधिकारियों के साथ मारपीट किए जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। मामला अमदाबाद प्रखंड की वैदा पंचायत से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में एक खाद दुकान से अवैध रूप से मिलावटी खाद बेची जा रही है। सूचना मिलने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी रणबीर कुमार और स्वच्छता पदाधिकारी मामले की जांच करने के लिए मौके पर पहुंचे थे। अधिकारियों का उद्देश्य खाद की बिक्री से जुड़ी शिकायत की जांच करना था। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान ही दुकानदार और अधिकारियों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दुकानदार और उसके समर्थकों ने दोनों अधिकारियों पर हमला बोल दिया। आरोप है कि इस दौरान दोनों के साथ जमकर मारपीट की गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।खाद की गुणवत्ता की जांच करने पहुंचे अधिकारियों के साथ मारपीट की घटना ने सरकारी कामकाज के दौरान अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर जांच के दौरान अधिकारियों के साथ इस तरह की घटना होती है, तो सरकारी निर्देशों के पालन और शिकायतों की जांच करने में मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। हालांकि, घटना के पीछे की पूरी वजह और विवाद किन परिस्थितियों में शुरू हुआ, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद बीडीओ रणबीर कुमार ने अमदाबाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। मामले में आरोपित दुकानदार और उसके समर्थकों का पक्ष सामने आना बाकी है। जांच के बाद ही मारपीट की घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी और आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी।

बाइट रणवीर कुमार BDO अमदाबाद कटिहार
📲Get App