🔥 TRENDING Bihar Announces 32,388 Teacher Vacanci... Maharashtra FDA Suspends Licences of O... Maharashtra Allocates ₹50 Cr to Accele... Maharashtra: 2.07 Crore Census Forms S... UP CM Yogi Adityanath Urges Prompt Res... Uttar Pradesh District Identified as H...
18 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

खुसरूपुर थाना क्षेत्र में स्थित गंगा नदी में तीन किशोर डूबे

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 16 Aug 2026, 03:14 PM 👁 42
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

खुसरूपुर थाना क्षेत्र के गंगा नदी स्थित आदिलपुर घाट पर स्नान करने गए तीन किशोर डूबे एक का शव बरामद

पटना के खुसरूपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पटना जिला के खुसरूपुर में गंगा में डूबे तीन किशोर, अंकुश का शव बरामद, दो की तलाश जारी,

पटना जिला के खुसरूपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। खुसरूपुर थाना क्षेत्र के आदिलपुर घाट पर रविवार सुबह गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबे तीन किशोरों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है। SDRF की टीम ने करीब 15 वर्षीय अंकुश का शव गंगा नदी से बाहर निकाल लिया है। वहीं दो अन्य किशोर रौनक और सुंदरम की तलाश अब भी जारी है। SDRF की टीम मोटरबोट और अन्य संसाधनों की मदद से लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
जानकारी के मुताबिक, खुसरूपुर थाना क्षेत्र के जगमाल बीघा गांव से छह किशोर रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे आदिलपुर घाट पहुंचे थे। सभी दोस्त बताए जा रहे हैं। गंगा में नहाने के दौरान अचानक अंकुश गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्त को डूबता देखकर 15 वर्षीय रौनक और 15 वर्षीय सुंदरम उसे बचाने के लिए गहरे पानी में उतर गए। लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण तीनों किशोर नदी में लापता हो गए।
घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से तीनों किशोरों की तलाश शुरू की। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद SDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया और गंगा नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी तलाश के बाद SDRF की टीम ने अंकुश का शव बरामद कर लिया।
मृतक किशोर की पहचान 15 वर्षीय अंकुश, पिता जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है। अंकुश अपने परिवार का बड़ा बेटा था और उसका एक छोटा भाई है। वहीं लापता दोनों किशोरों की पहचान 15 वर्षीय रौनक, पिता राजीव सिंह और 15 वर्षीय सुंदरम, पिता रत्नेश सिंह के रूप में हुई है। रौनक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा बताया जा रहा है, जबकि सुंदरम भी परिवार का इकलौता बेटा है। तीनों किशोर पढ़ाई करते थे और इसी वर्ष 11वीं कक्षा में पहुंचे थे।
अंकुश का शव मिलने की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, घर में चीख-पुकार मच गई। वहीं रौनक और सुंदरम के परिजन गंगा घाट पर मौजूद हैं और दोनों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।
गंगा में तेज बहाव के कारण SDRF की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल दो किशोरों की तलाश लगातार जारी है। पूरे जगमाल बीघा गांव में मातम पसरा हुआ है।
📲Get App