🔥 TRENDING 3,272 Teachers Lead Door-to-Door Censu... Vid to Face Goa in Opening Match Today Nagaland State Lottery Announces Winne... बीडीओ और एमओआईसी के आदेश पर पाकुड़िया... PM Modi says science and spirituality... Two Vehicles Reduced to Ash in Fire in...
14 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

खैरथल में लगा बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर का नया बोर्ड,18 नवंबर का आन्दोलन स्थगित

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 14 Nov 2026, 04:57 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*खैरथल में लगा बाबा साहेब का नया बोर्ड, 18 नवंबर का आंदोलन स्थगित। सभापति ने भेजी फोटो*

खैरथल हीरालाल भूरानी

बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के नाम से बने मार्ग का जो बोर्ड अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था, उसे नगर परिषद खैरथल द्वारा नया बनवाकर पुनः लगवा दिया गया है। जिसकी तस्वीर आप सभी के समक्ष है।
आपको बता दें कि इस बोर्ड को हटे हुए करीब एक महीना हो गया था। मेरे द्वारा नगर परिषद को 17 नवंबर तक बोर्ड पुनः लगवाने का समय दिया गया था, अन्यथा 18 नवंबर को आंदोलन करने की चेतावनी दी गई थी।
खुशी की बात है कि स्वयं नगर परिषद सभापति द्वारा व्हाट्सएप पर नए बोर्ड की फोटो भेजकर इसकी सूचना दी गई है। नगर परिषद द्वारा बोर्ड पुनः लगता दिया है।

अब इस मांग को लेकर प्रस्तावित 18 नवंबर का आंदोलन स्थगित/समाप्त समझा जाए।
इस पूरे प्रयास में सहयोग और समर्थन देने वाले सभी साथियों, समर्थकों एवं अंबेडकरवादियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
यह जीत बाबा साहेब के सम्मान और हम सभी के सामूहिक प्रयासों की जीत है।
📲Get App