🔥 TRENDING नाशिक येवला परिसरातील आश्रमात महिलेवर... આજની બેઠકમાં વેપારીઓની કીટ અને પાણીકાપ... Official Teaser of 'Kaal Kothri' Unvei... *ग्राम पंचायत रडावास में नव निर्वाचित... Jaishankar Attends G20 Foreign Ministe... Women Break Barriers in Telangana Mini...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

खरगापुर में राजस्व अभिलेख सुधार शिविर: 152 नामांतरण प्रकरणों का निवारण

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 30 Oct 2026, 11:00 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार आज खरगापुर तहसील में राजस्व अभिलेख सुधार शिविर आयोजित हुआ, जिसमें 152 नामांतरण प्रकरणों का निवारण और 35 नए आवेदन पर तत्काल कार्रवाई की गई।

कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार आज तहसील खरगापुर में राजस्व अभिलेखों में सुधार एवं लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय, एसडीएम बल्देवगढ़ श्री निशांत भूरिया एवं तहसीलदार खरगापुर श्री ओपी गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

शिविर में पूर्व से प्राप्त नामांतरण के 152 प्रकरणों का निराकरण कर संबंधित हितग्राहियों को आदेश वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकरणों से संबंधित लगभग 35 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कुछ का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष प्रकरणों में आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर नियमानुसार परीक्षण एवं अभिलेख सुधार की कार्रवाई करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

शिविर में बीपीएल, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्राम पंचायत एवं राशन दुकान से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने संबंधित अधिकारियों को इन आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

उल्लेखनीय है कि जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण तथा भूमि से संबंधित मामलों को प्राथमिकता से हल करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत राजस्व अभिलेख सुधार शिविर आयोजित कर आमजन को राहत प्रदान करने एवं प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
📲Get App