🔥 TRENDING गोवेली ते आळंदी पायी दिंडी सोहळा २०२६... चूरू से बड़ी सियासी खबर: उप जिला प्रमु... भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रुपेश साहू... गुना जिले में पूज्य मुनिश्री ओमकार साग... Uttarakhand: Pregnant Woman Walks 3km,... Uttarakhand BJP Releases Dhami Govt's...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

खरगोन जिले में अवैध जुआ और सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई

✍️ Reporter: Rajkumar Kaithwas 🗓 26 Nov 2026, 05:18 PM 👁 30
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
खरगोन के बड़वाह में सट्टे के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार... टावरबैडी क्षेत्र से कल्याण नाइट का सट्टा खिलाते दो आरोपी गिरफ्तार... 5 प्रतिशत कमीशन पर चल रहा था व्हाट्सएप सट्टा कारोबार, एक अन्य आरोपी की तलाश जारी।

खरगोन जिले में अवैध जुआ और सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी तारतम्य में थाना बड़वाह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में सट्टे के दो प्रकरण दर्ज किए हैं।
पुलिस टीम को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि टावरबैडी क्षेत्र में मुर्गी फार्म के पास दो व्यक्ति राहगीरों को रुपयों का लालच देकर कल्याण नाइट का सट्टा अंक लिख रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया। पहली कार्रवाई में अज्जु पिता अहमद खां, उम्र 62 वर्ष, निवासी टावरबैडी को सट्टा पर्ची और 300 रुपये नकद के साथ पकड़ा गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में गोलू उर्फ आयाज पिता अज्जु, उम्र 32 वर्ष, निवासी टावरबैडी के कब्जे से 4 सट्टा पर्चियां, 13 सौ रुपये नकद और एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन जप्त किया गया।
मोबाइल की जांच में व्हाट्सएप पर सट्टे के लेन-देन का हिसाब-किताब और फोटो मिले हैं। पूछताछ में आरोपी गोलू उर्फ आयाज ने बताया कि वह शानू पिता हुसैन खान, निवासी पूर्णिमा अस्पताल के पीछे बड़वाह के लिए सट्टा लिखता था, जिसके बदले उसे 5 प्रतिशत कमीशन दिया जाता था। पुलिस ने धारा 4(क) पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है, और फरार आरोपी शानू की तलाश की जा रही है।
वहीं बड़वाह पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें, और यदि कहीं ऐसी गतिविधि संचालित हो रही हो तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।
📲Get App