🔥 TRENDING નિસરાયા ગ્રામ પંચાયતમાં કથિત ગેરવહીવટમ... Pickup Van Overturns in Lalsot, Dausa;... ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ: ਕਾਂਗਰਸੀ ਉਮੀਦਵਾਰ... શિનોર ગામના વોર્ડ નંબર ૬ માં નવા બોરિં... ಚಲುವಾದಿ ದೊಡ್ಡಿ ಶಾಲೆಗೆ SFI ಮುಖಂಡರ ಭೇಟಿ... निमाड़ उत्सव में कबड्डी, कुश्ती, मेहंद...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

खेलो खरगोन के तहत भगवानपुरा में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

✍️ Reporter: Rajkumar Kaithwas 🗓 17 Nov 2026, 08:49 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद के निर्देशन में जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं युवाओं में खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से आयोजित खेलो खरगोन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान भगवानपुरा में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सीईओ श्री मिलिंद कुमार नागदेवे, एसडीएम श्री सत्येंद्र बैरवा, जनपद अध्यक्ष श्री महेंद्र किराड़े सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आकर्षक पुष्प रंगोली बनाकर आयोजन को विशेष स्वरूप प्रदान किया गया।

जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती कंचन डोंगरे ने बताया कि प्रतियोगिता में पांच खेल विधाओं 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, गोला फेंक, तवा फेंक एवं लंबी कूद का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन किया।

समापन अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री सुमेर सिंह जाधव एवं जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती कंचन डोंगरे ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम में जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के बास्केटबॉल कोच श्री यू.एस. रावत, खेल शिक्षक श्री सुरेश चंद्र हिरवे, समन्वयक श्री जितेंद्र हिरवे, श्रीमती अरुणा खोडे, श्रीमती स्वाति शर्मा, श्री अब्दुल समद सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, पंचायत सचिव तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
📲Get App