🔥 TRENDING पटनावासी: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ... Jan Suraj Party’s Digital Communicatio... Woman Leaps from Fourth Floor on Naiga... Congress Workers, Journalist Injured i... एक ही जमीन के दो व्यक्तियों की रजिस्ट्... B.Tech Graduate Arrested for Train Rob...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

खेल के जरिए 100 वर्षों की मित्रता का उत्सव! 🇮🇳🤝🇳🇿

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 27 Oct 2026, 03:37 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेल संबंधों के 100 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर बिहार के राजगीर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत–न्यूज़ीलैंड रग्बी श्रृंखला की मेजबानी करना हम

खेल के जरिए 100 वर्षों की मित्रता का उत्सव! 🇮🇳🤝🇳🇿
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेल संबंधों के 100 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर बिहार के राजगीर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत–न्यूज़ीलैंड रग्बी श्रृंखला की मेजबानी करना हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
इस अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला की पूर्व संध्या पर दोनों देशों की टीमों के लिए आयोजित रात्रिभोज-सह-सम्मान समारोह की मेजबानी करने, खिलाड़ियों का अभिनंदन करने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दोनों देशों की मित्रता, सांस्कृतिक विविधता और खेल भावना का उत्सव मनाने का सुअवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर रग्बी इंडिया के अध्यक्ष श्री राहुल बोस जी, न्यूज़ीलैंड रग्बी दल की प्रमुख सुश्री मनु अल्बर्ट, BSSA के महानिदेशक, बिहार पुलिस अकादमी के निदेशक, खेल निदेशक, नालंदा के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित भारतीय और न्यूज़ीलैंड रग्बी टीमों के सदस्य उपस्थित रहे।
राजगीर में इस अंतरराष्ट्रीय रग्बी श्रृंखला का आयोजन बिहार की सुदृढ़ होती खेल अवसंरचना और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी की बढ़ती क्षमता को दर्शाता है। यह आयोजन खेल के साथ-साथ दोनों देशों के बीच मैत्री, आपसी सम्मान और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी नई मजबूती प्रदान करेगा।
📲Get App