🔥 TRENDING कलवा में 17 नवंबर 2026 को हमारा फाउंडे... સાબરકાંઠા: ખેડબ્રહ્મામાં આદિજાતિ વિકાસ... હિમતનગર, સાબરકાંઠા: અંબાવાડી અંડરપાસમા... પોલીસ અધિકારીઓ અને સ્ટાફનું નવું વર્ષ... Brad Pitt Confirms ‘Ocean’s 14’ Filmin... NAZIR Ahmad Sofi kashmir
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

खाकी की नाक के नीचे चल रहा जुए का अवैध साम्राज्य: खैरहा के लखबरिया जंगलों में बेखौफ जारी है राकेश का जुआ फड़!

✍️ Reporter: Dinkar Kumar Mahara 🗓 17 Nov 2026, 01:47 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
शहडोल:
जिले में कानून और व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए जुआरियों और सट्टेबाजों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी एक बानगी शहडोल जिले के खैरहा थाना क्षेत्र से सामने आ रही है। खैरहा पुलिस की कथित निष्क्रियता और सुस्त रवैये के चलते लखबरिया के घने जंगलों में जुए का अवैध फड़ बेखौफ संचालित हो रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह अवैध कारोबार राकेश नामक व्यक्ति द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिस पर पुलिस की मेहरबानी चर्चा का विषय बनी हुई है।
जंगल बन चुके हैं जुआरियों की महफिफें
आम दिनों में शांति और हरियाली के लिए जाने जाने वाले लखबरिया के जंगल अब जुआरियों की शरणस्थली बन चुके हैं। सुरक्षा और पुलिस की नजरों से दूर इन घने जंगलों में प्रतिदिन लाखों के दांव लगाए जा रहे हैं। दूर-दराज से लग्जरी गाड़ियों और बाइकों से जुआरियों का आना-जाना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि इस अवैध कारोबार को किसी बड़े संरक्षण प्राप्त है।
स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे गंभीर सवाल
एक तरफ जहां शासन और पुलिस के उच्च अधिकारी अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, वहीं मैदानी स्तर पर खैरहा थाने की कार्यप्रणाली इन दावों की पोल खोल रही है। आखिर क्यों खाकी की नजरें इन जंगलों तक नहीं पहुंच पा रही हैं? क्या पुलिस की इस बेरुखी के पीछे कोई मौन सहमति है या फिर जिम्मेदार अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं? यह सवाल अब स्थानीय आम जनता और जागरूक नागरिकों के जेहन में सबसे बड़ा मुद्दा बन चुका है।
असामाजिक गतिविधियों को मिल रहा बढ़ावा
जंगलों के बीच बेखौफ चल रहे इस जुए के फड़ के कारण आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी असुरक्षा का माहौल पैदा हो रहा है। जुए के इस खेल के कारण कई परिवार कर्ज के दलदल में धंस रहे हैं, जिससे क्षेत्र में आपराधिक प्रवृत्ति और तनाव बढ़ने की पूरी आशंका बनी हुई है।
📲Get App